चक्रवात 'मंडूस' का कहर, श्रीलंका में 3 की मौत व 21,000 से अधिक लोग प्रभावित
Last Updated 12 Dec 2022 11:37:10 AM IST
श्रीलंका में चक्रवात मंडूस के कारण प्रतिकूल मौसम की स्थिति से 3 लोगों की मौत हो गई और 21,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
![]() |
यह जानकारी श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) ने सोमवार को दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, डीएमसी ने कहा कि, 19 लोग घायल हुए हैं और प्रभावित लोग 16 जिलों के 6,113 परिवारों के हैं। द्वीप देश के विभिन्न हिस्सों में 5,639 घरों को नुकसान पहुंचा है।
डीएमसी के उप निदेशक प्रदीप कोडिपिली ने मीडिया को बताया कि, उन्होंने नुकसान का आकलन करना शुरू कर दिया है और प्रभावित लोगों को मुआवजा दिया जाएगा।
डीएमसी ने कहा कि, मंडूस का प्रभाव बहुत कम हो गया है लेकिन फिर भी श्रीलंकाई लोगों से सावधानी बरतने का अनुरोध किया है।
| Tweet![]() |