इंडोनेशिया में भूकंप से 162 मरे
Last Updated 22 Nov 2022 08:57:16 AM IST
इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में सोमवार को भूकंप आने से कम से कम 162 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए।
![]() इंडोनेशिया में भूकंप से 162 मरे |
भूकंप से दर्जनों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और लोगों को अपनी जान बचाने के लिए सड़कों और गलियों में भागना पड़ा।
यूएस जियोलॉजिकल सव्रे ने कहा कि 5.4 तीव्रता का भूकंप पश्चिम जावा प्रांत के सियांजुर क्षेत्र में 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई में केंद्रित था।
एक बयान में कहा गया है कि हताहतों की संख्या और नुकसान के बारे में जानकारी अभी एकत्र की जा रही है।
| Tweet![]() |