यूक्रेन में भारतीय दूतावास : भारतीय नागरिक जल्द से जल्द यूक्रेन छोड़ दें
Last Updated 20 Oct 2022 07:13:14 AM IST
यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने बुधवार को छात्रों सहित सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी कि वह वहां की बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के कारण युद्धग्रस्त राष्ट्र को जल्द से जल्द छोड़ दें।
![]() यूक्रेन में भारतीय दूतावास |
भारतीय दूतावास द्वारा जारी एडवाइजरी में नागरिकों को यूक्रेन भर में शत्रुता बढ़ने के कारण युद्धग्रस्त राष्ट्र की यात्रा करने के खिलाफ चेतावनी भी दी गई है।
इस साल फरवरी में रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला किया गया था और पिछले आठ महीनों में युद्ध तेज हो गया है, रूस ने कई प्रमुख शहरों पर बमबारी की है।
| Tweet![]() |