रूसी सेना की ‘फायरिंग रेंज’ में गोलीबारी से 11 की मौत

Last Updated 17 Oct 2022 08:22:41 AM IST

यूक्रेन के पास रूसी सैन्य ‘फायरिंग रेंज’ में दो लोगों ने सैनिकों पर गोलीबारी की, जिसमें 11 लोग मारे गए और 15 घायल हो गए।


रूसी सेना की ‘फायरिंग रेंज’ में गोलीबारी से 11 की मौत

रूसी रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि यह गोलीबारी शनिवार को दक्षिण-पश्चिमी रूस के बेलगोरोद क्षेत्र में हुई जो यूक्रेन की सीमा से लगता है।

इस बयान के अनुसार, पूर्व सोवियत गणराज्य के दो अज्ञात लोगों ने लक्ष्य अभ्यास के दौरान स्वयंसेवी सैनिकों पर गोलीबारी की और जवाबी कार्रवाई में दोनों मारे गए। मंत्रालय ने इस घटना को आतंकवादी हमला बताया।

यह गोलीबारी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन में रूसी सेना को मजबूत करने के लिए सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त आम नागरिकों की जल्द तैनाती किए जाने के आदेश के बीच हुई। राष्ट्रपति के इस आदेश के विरोध में रूस भर में प्रदर्शन शुरू हो गए और हजारों की संख्या में लोग देश छोड़ कर अन्यत्र चले गए।

पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि 2,22,000 से 3,00,000 सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त नागरिकों की सेना में तैनाती संबंधी आदेश पर अमल शुरू किया जा चुका है। इनमें से 33,000 पहले ही सैन्य इकाइयों में शामिल हो चुके हैं जबकि 16,000 यूक्रेन में जारी सैन्य अभियान का हिस्सा बन चुके हैं।

एपी
मास्को


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment