रूस ने यूक्रेन के प्रमुख शहर के एक हिस्से पर किया कब्जा

Last Updated 02 Jun 2022 10:18:53 PM IST

रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन के प्रमुख शहर सेवेरोदोनेत्स्क के ज्यादातर हिस्से पर कब्जा कर लिया है।


रूस ने यूक्रेन के प्रमुख शहर के एक हिस्से पर किया कब्जा

इसकी जानकारी देश के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, लुहान्स्क क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख सर्गेई गदाई ने फेसबुक पर कहा कि रूस ने सेवेरोदोनेत्स्क के लगभग 80 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा कर लिया है।

गदाई ने कहा कि शहर की सड़कों पर लड़ाई जारी है और यूक्रे न की सेना ने सेवेरोदोनेत्स्क के कुछ हिस्सों में जवाबी हमले किए है।

यूक्रेनी सैनिकों ने छह रूसी सैनिकों को पकड़ा है।



यूक्रेन के अधिकारियों के अनुसार, रूसी सेवेरोदोनेत्स्क के आसपास मॉप-अप ऑपरेशन की तैयारी कर रहे हैं।

आईएएनएस
कीव


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment