पाकिस्तान के विदेश मंत्री भी कूदे हिजाब विवाद में
Last Updated 10 Feb 2022 03:33:42 AM IST
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बुधवार को भारत के कर्नाटक में हिजाब विवाद पर टिप्पणी करके एक और विवाद खड़ा कर दिया है।
![]() पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी |
उन्होंने दावा किया कि भारत भारतीय मुस्लिम लड़कियों को शिक्षा प्राप्त करने से सिर्फ इसलिए वंचित कर रहा है, क्योंकि वे अपनी धार्मिक टोपी पहनकर अपनी कक्षाओं में भाग लेना चाहती हैं।
उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘मुस्लिम लड़कियों को शिक्षा से वंचित करना मौलिक मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन है।
| Tweet![]() |