यूक्रेन पर रूस के हमले के कयास तेज, अमेरिका ने अपने नागरिकों को रूस नहीं जाने की दी सलाह

Last Updated 24 Jan 2022 06:22:42 PM IST

अमेरिका ने यूक्रेन के साथ लगे रूस की सीमा पर तनाव के बीच अपने नागरिकों की रूस की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है।


अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन स्थित अमेरिकी दूतावास में कार्यरत सभी अमेरिकी कर्मियों के परिवारों को रूसी हमले के बढ़ते खतरों के बीच रविवार को देश छोड़ने का आदेश दिया।

इस संबंध में अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने परामर्श जारी किया है। विदेश मंत्रालय ने अपने परामर्श में कहा, "यूक्रेन के साथ सीमा पर व्याप्त तनाव, अमेरिकी नागरिकों के उत्पीडन की संभावना, रूस में अमेरिकी नागरिकों की सहायता करने के लिए दूतावास की सीमित क्षमता, कोविड-19 और संबंधित प्रवेश प्रतिबंध, आतंकवाद, रूसी सरकार के सुरक्षा अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न तथा स्थानीय कानून का मनमाने तरीके से लागू करने के कारण रूस की यात्रा न करें।"

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि चेतावनी दी जाती है कि रूस और यूक्रेन की सीमा पर स्थिति तनावपूर्ण है। मंत्रालय ने कहा, "तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनजर अमेरिकी नागरिकों को इस क्षेत्र के माध्यम से रूस से यूक्रेन की यात्रा नहीं करने की सलाह दी जाती है।"

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन स्थित अमेरिकी दूतावास में कार्यरत सभी अमेरिकी कर्मियों के परिवारों को रूसी हमले के बढ़ते खतरों के बीच रविवार को देश छोड़ने का आदेश दिया।

मंत्रालय ने कीव स्थित अमेरिकी दूतावास के कर्मियों के आश्रितों को परामर्श दिया कि उन्हें देश छोड़ देना चाहिए। उसने यह भी कहा कि दूतावास में कार्यरत गैर-जरूरी कर्मी सरकारी खर्चे पर देश छोड़कर आ सकते हैं।

अमेरिका सरकार ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब यूक्रेन की सीमा पर रूस की सैन्य मौजूदगी बढ़ने के कारण तनाव बढ़ गया है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव ने तनाव कम करने के लिए शुक्रवार को वार्ता की, लेकिन इस दौरान सफलता नहीं मिली।

विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि कीव स्थित दूतावास खुला रहेगा और इस घोषणा का मतलब यूक्रेन से अमेरिकी अधिकारियों को निकाला जाना नहीं है। उन्होंने कहा कि इस कदम पर लंबे समय से चर्चा हो रही थी और इसका अर्थ यह नहीं है कि अमेरिका यूक्रेन के प्रति समर्थन को कम कर रहा है।
 

वहीं ब्रिटेन ने भी यूक्रेन में रूसी हमले की बढ़ती आशंका के बीच अपने दूतावास के कुछ कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को वापस बुलाया है। सरकार की ओर से जारी विदेश यात्रा सलाह अपडेट में सोमवार को यह जानकारी दी गयी।

अपडेट के अनुसार यूक्रेन पर रूस के हमले की बढ़ते खतरे के बीच यूक्रेन से दूतावास के कुछ कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को वापस बुलाना शुरू कर दिया है। यूक्रेन में ब्रिटिश दूतावास खुला रहेगा और सभी जरूरी काम भी किये जायेंगे।

वार्ता/ स्पूतनिक
वाशिंगटन, लंदन


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment