ईरान ने ’80 दशक के युद्ध में मारे गए लोगों का सामूहिक अंतिम संस्कार किया

Last Updated 07 Jan 2022 05:48:31 AM IST

ईरान-इराक युद्ध में मारे गए लोगों में से 250 के अवशेषों के सामूहिक अंतिम संस्कार के लिए बृहस्पतिवार को हजारों लोग नम आंखों के साथ ईरानी शहरों की सड़कों पर एकत्र हो गए।


तेहरान में 1980-88 के ईरान-इराक युद्ध के दौरान मारे गए अज्ञात सैनिकों के अवशेष को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते ईरानी नागरिक।

युद्ध के मैदानों से हाल में बरामद सैनिकों के कुछ अवशेषों को लेकर एक अंत्येष्टि जुलूस राजधानी तेहरान से होकर गुजरा। वहीं, कई अन्य अवशेषों को अन्य प्रांतों में भेज दिया गया।

हालांकि, ईरान और इराक 1980 के दशक में आठ साल तक चले युद्ध में मारे गए सैनिकों के अवशेषों का समय-समय पर आदान-प्रदान करते रहे हैं, लेकिन बृहस्पतिवार को हुआ अंतिम संस्कार आयोजन हाल के वर्षों में हुआ इस तरह का सबसे बड़ा आयोजन है।

इस युद्ध में दोनों देशों के 10 लाख से अधिक लोग मारे गए थे। अंतिम संस्कार समारोह से लोगों की देशभक्ति के साथ ही ईरान के कट्टरपंथी नेताओं की शक्ति की झलक भी दिखी।

यह आयोजन ऐेसे समय हुआ है जब देश के राजनयिकों ने परमाणु समझौते को लेकर वियना में वार्ता की।

अंतिम संस्कार जुलूस में शामिल हुए हजारों लोग मृतक सैनिकों की याद में रोते देखे गए। इस युद्ध के समय इराक में सद्दाम हुसैन का शासन था।

एपी
दुबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment