म्यांमार में 8 हथियारबंद लोग गिरफ्तार, संघर्ष में 8 अन्य मारे गए
Last Updated 22 Jun 2021 04:26:51 PM IST
म्यांमार के मांडले क्षेत्र में मंगलवार को आठ हथियारबंद लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि आठ अन्य लोगों की मौत हो गई।
म्यांमार में 8 हथियारबंद लोग गिरफ्तार, संघर्ष में 8 अन्य मारे गए |
बयान में कहा गया है कि हथियारबंद लोगों के साथ हस्तनिर्मित ग्रेनेड और छोटे हथियार जब्त किए गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बयान के हवाले से कहा कि यह झड़प तब हुई जब सुरक्षा बलों ने एक गुप्त सूचना के आधार पर चानमायथाजी बस्ती में एक घर पर छापा मारा।
उन्होंने आगे कहा कि भीषण झड़पों में चार सशस्त्र लोग मारे गए और कुछ सुरक्षा बलों को बड़ी चोटें आईं।
इसी बीच एक कार में सवार कुछ हथियारबंद लोगों ने सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर दिया और उसी बस्ती में भाग गए।
बयान में कहा गया है कि कार के बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराने से चार हथियारबंद लोगों की मौत हो गई।
उ्न्होंने आगे कहा, अधिक विस्तृत जानकारी आगे जारी की जाएगी।
| Tweet |