घात लगाकर किए गए हमले में पाक नौसेना के 2 कर्मियों की मौत

Last Updated 07 Mar 2021 07:50:17 PM IST

पाकिस्तान के तटीय क्षेत्र ग्वादर के गंज इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा पाकिस्तानी नौसेना पर निशाना लगाकर किए हमले में 2 लोग मारे गए और एक व्यक्ति घायल हो गया।


घात लगाकर किए गए हमले में पाक नौसेना के 2 कर्मियों की मौत

अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तानी नौसेना के अधिकारी-कर्मचारी जिवानी से गंज जा रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उनके वाहन पर स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की।

एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया, "पाकिस्तान नौसेना का एक नाविक और एक नाई शहीद हो गए हैं और नौसेना के एक अन्य व्यक्ति को चोटें आई हैं।" घटना के तत्काल बाद सुरक्षा बल घटनास्थल की ओर रवाना हो गए।



अधिकारी ने कहा, "शवों को उनके गृहनगर भेज दिया गया है और घायलों को बाद कराची भेज दिया गया है। हमले की जांच शुरू कर दी गई है।"

हाल ही में बलूचिस्तान प्रांत के विभिन्न हिस्सों से इस तरह निशाना बनाकर कई हमले किए गए हैं। इससे पहले सिबाई और हरनाई के बीच टंडोरी क्षेत्र में भी एक गाड़ी को निशाना बनाया गया था, जिसमें 5 मजदूरों की मौत हो गई और 2 सुरक्षा अधिकारियों समेत 5 लोग घायल हो गए थे।

आईएएनएस
इस्लामाबाद


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment