पाकिस्तान आतंकवाद का सबसे बड़ा अड्डा

Last Updated 26 Nov 2020 01:27:33 AM IST

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि पाकिस्तान, संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकवादियों का सबसे बड़ा प्रश्रयदाता है।


संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि राजदूत टीएस तिरुमूर्ति (file photo)

उसे एबटाबाद याद रखना चाहिए जहां अल-कायदा का सरगना ओसामा बिन लादेन कई सालों तक छिपा रहा और अंतत: मारा गया।
संरा महासचिव एंटोनियो गुटारेस को पाकिस्तान के राजनयिक द्वारा एक डोजियर सौंपा गया था जिसके जवाब में भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने ट्वीट किया कि पाकिस्तान की ओर से दिया गया डोजियर ‘झूठ का पुलिंदा है और उसकी कोई विसनीयता नहीं है।’ उन्होंने कहा, फर्जी दस्तावेज देना और झूठा कथानक गढ़ना पाकिस्तान के लिए नई बात नहीं है। वह संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकवादियों का सबसे बड़ा प्रश्रयदाता है। उसे एबटाबाद याद रखना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र में इस्लामाबाद के राजनयिक मुनीर अकरम ने गुटारेस से भेंट कर उन्हें पाकिस्तान सरकार की ओर से एक डोजियर सौंपा था और आरोप लगाया था भारत उनके देश में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। तिरुमूर्ति ने अपने ट्वीट में पाक के शहर एबटाबाद की याद दिलाई जहां बिन लादेन कई सालों तक छिपा रहा और मई 2011 में अमेरिकी नौसेना के सील कमांडों के दस्ते ने उसे मार गिराया था।

विदेश सचिव हषर्वर्धन श्रृंगला ने सोमवार को अमेरिका, रूस, फ्रांस और जापान जैसे बड़े देशों के दूतों को पाक स्थित जैश ए मोहम्मद आतंकी संगठन द्वारा जम्मू कश्मीर के नगरोटा में हमले की साजिश से अवगत कराया था। भारतीय सुरक्षा बलों ने 19 नवम्बर को आतंकियों की इस साजिश को नाकाम करते हुए मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिराया था।

भाषा
संयुक्त राष्ट्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment