बाइडेन ने राष्ट्रीय सुरक्षा दल की घोषणा की

Last Updated 24 Nov 2020 06:58:13 AM IST

अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को अपने राष्ट्रीय सुरक्षा दल की घोषणा की, जिसमें तीन महिलाएं शामिल हैं और ऐसा पहली बार है जब जलवायु के लिए विशेष दूत को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का हिस्सा बनाया जाएगा।


अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन

बाइडन चाहते हैं कि एंटनी ब्लिंकेन को विदेश मंत्री, एलेजांद्रो मायोरकस को गृह मंत्री, लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत और अरविल हैन्स को राष्ट्रीय खुफिया निदेशक नियुक्त किया जाए। हैन्स इस पद के लिए नामित होने वाली पहली महिला होंगी।

बाइडन ने पूर्व विदेश मंत्री जॉन केरी को जलवायु के लिए राष्ट्रपति के विशेष दूत के पद के लिए नामित करने की घोषणा की। केरी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में इस पद पर बैठने वाले पहले अधिकारी होंगे।      जेक सुलिवन को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नामित किया गया है।

भाषा
वाशिंगटन


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment