महात्मा गांधी के पड़पोते सतीश धुपेलिया का कोरोना वायरस संक्रमण से निधन

Last Updated 23 Nov 2020 10:12:01 AM IST

दक्षिण अफ्रीका मूल के महात्मा गांधी के परपोते सतीश धुपेलिया का कोरोना वायरस संक्रमण के चलते निधन हो गया है। अपने 66 जन्मदिवस के ठीक 3 दिन बाद उनका निधन हो गया है।


महात्मा गांधी के पड़पोते का कोरोना वायरस संक्रमण से निधन

उनके परिवार के सदस्य ने यह जानकारी दी।      

धुपेलिया की बहन उमा धुपेलिया मिस्त्री ने इस बात की पुष्टि की कि उनके भाई की कोविड-19 संबंधित जटिलताओं से मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि उनके भाई को निमोनिया हो गया था और उसके उपचार के लिए वह एक माह अस्पताल में थे और वहीं वह संक्रमण की चपेट में आ गए।      

उमा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मेरे प्रिय भाई करीब एक महीने से निमोनिया से पीड़ित थे, अस्पताल में उन्हें एक और संक्रमण हो गया और इलाज के दौरान ही वह कोविड-19 की भी चपेट में आ गए। आज शाम उन्हें दिल का दौरा पड़ा तथा उनका निधन हो गया।’’     

धुपेलिया की उमा के अतिरिक्त एक और बहन हैं जिनका नाम कीर्ति मेनन है। वह जोहानिसबर्ग में रहती हैं।    

तीनों भाई-बहन मणिलाल गांधी के वंशज हैं। महात्मा गांधी दो दशक तक दक्षिण अफ्रीका में रहने के बाद भारत में अपना काम जारी रखने के लिए स्वदेश लौट गए थे और अपने पुत्र मणिलाल को यहीं छोड़ आए थे।    

धुपेलिया ने अपना ज्यादातर जीवन मीडिया में खासकर वीडियोग्राफर एवं फोटोग्राफर के रूप में बिताया। वह गांधी डेवलपमेंट ट्रस्ट के लिए भी सक्रियता से काम कर रहे थे। 

भाषा
जोहानिसबर्ग


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment