इलाज, समस्या से बदतर नहीं होना चाहिए : ट्रंप

Last Updated 14 Oct 2020 01:20:22 AM IST

कोरेाना वायरस महामारी की समस्या से निजात पाने के लिए बेमियादी लॉकडाउन लागू करने की वकालत करने वालों का पुरजोर विरोध करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इलाज, समस्या से बदतर नहीं होना चाहिए।


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि लॉकडाउन से राज्यों को बड़े पैमाने पर क्षति पहुंची है। अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में अपने हजारों समर्थकों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘हमें याद रखना होगा कि मैंने एकदम शुरुआत में ही यह बात कही थी। निदान समस्या से बदतर नहीं हो सकता है। नहीं हो सकता!’
उल्लेखनीय है कि ट्रंप एक अक्टूबर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे और इसके बाद उन्हें सैन्य अस्पताल में तीन रात एवं चार दिन के लिए भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्हें मजबूरन अपनी चुनावी रैलियों से विश्राम लेना पड़ा था। व्हाइट हाउस के चिकित्सकों ने अब उन्हें चुनावी रैली करने के लिए मंजूरी दे दी है। ट्रंप ने कहा कि डेमोक्रेटों के शासन वाले राज्यों में लॉकडाउन के कारण व्यापक क्षति हुई है, जहां उन्होंने लॉकडाउन लागू किया है और पूरी तरह सील कर दिया है।

आने वाले दिनों में चुनावी अभियान को और तेज करने के संभावनाओं के बीच 74 वर्षीय ट्रंप ने अपने समर्थकों से कहा कि कोविड-19 से संक्रमित होने से पहले की अपेक्षा वह अब तरो ताजा महसूस कर रहे हैं।  राष्ट्रपति ने अमेरिकी नागरिकों से आग्रह किया कि वह बाहर आयें और अपना काम करें। ट्रंप ने दावा किया कि उनकी नीतियों ने लाखों लोगों की जान बचायी है। उ
न्होंने जोर देकर कहा, ‘यह चीन की गलती है। उन्होंने ऐसा होने दिया। उन्होंने इसे चीन से बाहर जाने दिया। उन्होंने कहा कि इस वायरस से करीब 22 लाख लोगों की जान गयी है। इसे जरूर याद रखें। यह एक ऐसा तथ्य है जिसके बारे में वे बात करना पसंद नहीं करते हैं।’

भाषा
वाशिंगटन


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment