इंडोनेशियाई गश्ती जहाज ने चीनी जहाज का किया विरोध

Last Updated 16 Sep 2020 12:56:38 AM IST

इंडोनेशिया के एक गश्ती जहाज ने उस चीनी तटरक्षक जहाज का विरोध किया, जो लगभग तीन दिन से उस जलक्षेत्र में था जहां इंडोनेशिया आर्थिक अधिकारों का दावा करता है।


इंडोनेशियाई गश्ती जहाज ने चीनी जहाज का किया विरोध

यह क्षेत्र विवादित दक्षिण चीन सागर के चीन के दावों वाले क्षेत्र से दक्षिणी हिस्से के पास स्थित है। इंडोनेशियाई समुद्री सुरक्षा एजेंसी को चीन के जहाज 5204 के इंडोनेशियाई विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र में प्रवेश करने के बारे में पता शुक्रवार रात में चला था, जिसे इंडोनेशिया उत्तर नातुना जल क्षेत्र कहता है।

इंडोनेशियाई समुद्री सुरक्षा एजेंसी के प्रमुख आन कुर्निया ने बताया कि एजेंसी ने एक गश्ती जहाज को चीनी तट रक्षक जहाज से एक किलोमीटर के दायरे में भेजा और दोनों पक्षों के बीच क्षेत्र में अपने-अपने देशों के दावों के बारे में संवाद किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने उन्हें क्षेत्र से हटने के लिए कहा, क्योंकि वह इंडोनेशिया का विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र है। लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह चीन का ‘नाइन-डैश लाइन’ क्षेत्र है।

जहाज पर तैनात हमारे अधिकारियों ने उनसे तब तक बहस की, जब तक वे वहां से निकले नहीं।’

एपी
जकार्ता


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment