शिंजो आबे के इस्तीफे पर डोनाल्ड ट्रम्प ने जताया दुख

Last Updated 29 Aug 2020 11:37:54 AM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के मद्देनजर अपना पद छोड़ने पर दुख जताया है।


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (फाइल फोटो)

ट्रम्प ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा, “मैं जापान के प्रधानमंत्री और मेरे मित्र शिंजो आबे को अपना सर्वोच्च सम्मान देना चाहता हूं। हमारी घनिष्ठ मित्रता है और उन्होंने जिन परिस्थितियों में इस्तीफा दिया उससे मैं व्यथित हूं। वह अपने देश से बहुत प्यार करते हैं और उन्होंने जिस परिस्थिति में अपना इस्तीफा सौंपा है उसकी मैं अभी कल्पना नहीं कर पा रहा। वह एक महान इंसान हैं और मैं उन्हें अपना सबसे अधिक सम्मान देता हूं।”

आबे लंबे समय से आंत से जुड़ी बीमारी से परेशान हैं और इसके मद्देनजर उन्होंने शुक्रवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया। यह दूसरी बार है जब पैंसठ वर्षीय आबे ने स्वास्थ्य कारणों से अपने पद से इस्तीफा दिया है।

इससे पहले साल 2007 में भी उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे दिया था। साल 2012 के चुनाव में आबे भारी बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में लौटे थे।

स्पूतनिक
वॉशिंगटन


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment