कोरोना वायरस: इटली में एक ही दिन में 627 की मौत, दुनियाभर में 234073 मामले
इटली में शुक्रवार को कोरोना वायरस से 627 और लोगों की मौत होने के साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या महामारी को नियंत्रित करने के लिए सरकार के भरपूर प्रयासों के बावजूद दुनिया में सबसे अधिक 4,000 के पार चली गयी।
![]() |
इस देश में इस रोग से प्रतिदिन की मृत्युदर उससे भी ज्यादा हो गयी है जो चीन में वुहान के हुबई प्रांत में इस बीमारी शिखर पर रहने के दौरान वहां की आधिकारिक मृत्युदर थी। इटली में बुधवार को एक दिन में इस बीमारी से 475 लोगों की जान गयी थी।
इटली में महज पिछले तीन दिनों में कोविड-19 से 1500 से ज्यादा मौतें हुई हैं।
इटली में इस बीमारी से अब तक 4,032 लोगों की जान जा चुकी है। देश में इस रोग के मामले 6,000 की बढोत्तरी के साथ 47,021 हो गये।
दुनियाभर में 234073 मामले, करीब 10000 लोगों की मौत : डब्ल्यूएचओ
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि कोरोना वायरस के दुनियाभर में 234073 मामले सामने आए हैं और इससे 9840 लोगों की मौत हुई है।
इससे पहले डब्ल्यूएचओ ने कहा था कि दुनियाभर में इस वैिक बीमारी से 210000 लोग संक्रमित हुए हैं। यूरोप में कुल 104000 मामलों की पुष्टि हुई है। इस बीच जॉन होपकिंस यूनिवर्सिटी ने कहा कि दुनियाभर में कोरोना के 271629 मामले हो चुके हैं और इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 11000 से ज्यादा पहुंच गयी है।
| Tweet![]() |