दिल्ली में CAA हिंसा पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव रख रहे नजर

Last Updated 26 Feb 2020 12:06:18 PM IST

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस नई दिल्ली पर नजर बनाए हुए हैं जहां नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थकों और विरोधियों के बीच हिंसा चल रही है। इस हिंसा में अब तक एक हेड कांस्टेबल समेत 18 लोगों की मौत हो चुकी है।


संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस(फाइल फोटो)

उनके प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने अपनी डेली ब्रीफिंग में एक सवाल के जवाब में कहा कि "लोगों को शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने की अनुमति दी जानी चाहिए और सुरक्षा बल संयम बरते। यह महासचिव का हमेशा से रुख रहा है।"

उन्होंने कहा, "हम निश्चित ही स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।"

बाद में हेड कांस्टेबल रतन लाल के मारे जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "लोगों को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने की जरूरत है।"

आईएएनएस
संयुक्त राष्ट्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment