बोलीविया में गोलीबारी में पांच प्रदर्शनकारियों की मौत

Last Updated 17 Nov 2019 06:28:15 AM IST

बोलीविया में मौजूदा राजनीतिक संकट उस समय और गहरा गया, जब सुरक्षा बलों ने देश के पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरालेस के समर्थकों पर गोलीबारी की जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।


सकाबा : मारे गए प्रदर्शनकारियों को शुक्रवार को श्रद्धांजलि देते लोग।

इस घटना ने मोरालेस के इस्तीफे के बाद स्थिरता बहाल करने के अंतरिम सरकार के प्रयासों को मुश्किल में डाल दिया है।

सकाबा में ‘मैक्सिको हॉस्पिटल’ के निदेशक गुआदालबेटरे लारा ने बताया कि कोचाबम्बा शहर के निकट सकाबा में हताहत होने वाले अधिकतर लोगों को गोलियां लगी हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने 30 साल के करियर में ऐसी भयानक ¨हसा नहीं देखी।

मोरालेस ने देश में बढ़ते राजनीतिक और सैन्य दबाव के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने मैक्सिको में शरण ले रखी है। उनके समर्थक उन्हें देश में वापस बुलाने की मांग कर रहे हैं। राजनीतिक संकट से गुजर रहे देश की कमान इस वक्त सांसद जीनिन अनेज के हाथ में है।

मोरालेस ने ट्वीट किया कि ‘नरसंहार’ किया गया है। उन्होंने अंतरिम राष्ट्रपति जीनिन अनेज के नेतृत्व वाली देश की सरकार को तनाशाह करार दिया। उन्होंने एक अन्य ट्वीट किया, ‘अब वे सकाबा में हमारे भाइयों की हत्या कर रहे हैं।’

इससे पहले अनेज ने घोषणा की थी कि मोरालेस देश में होने वाले किसी भी चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे। साथ ही उन्होंने मोरालेस को समर्थन देने के लिए मेक्सिको सरकार की आलोचना की। अनेज की नई अंतरिम सरकार को कुछ देशों ने मान्यता दी है लेकिन यह सरकार घरेलू स्तर पर संकटों में घिरी हुई है।

 

एपी
सकाबा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment