पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, पुंछ में की गोलीबारी
Last Updated 05 Nov 2019 10:44:42 AM IST
पाकिस्तानी रेंजरों ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में नियंत्रणरेखा पर संघर्षविराम का एक बार फिर उल्लंघन किया और पुंछ जिले में अग्रिम चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की।
(फाइल फोटो) |
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने भी इसका माकूल जवाब दिया।
उन्होंने कहा, ‘‘सुबह सात बजकर 40 मिनट पर पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का अकारण उल्लंघन किया और पुंछ जिले के किरनी सेक्टर में नियंत्रणरेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की।’’
सुबह करीब आठ बजे गोलीबारी बंद हुई।
अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात भी पाकिस्तानी रेंजरों ने हीरानगर सेक्टर में मनयारी-चोरगली क्षेत्र में सीमा पार से गोलीबारी की। सीमा की सुरक्षा में तैनात बीएसएफ ने भी इसका जवाब दिया।
| Tweet |