म्यामांर में बार-बार नरसंहार होने का है खतरा

Last Updated 23 Oct 2019 01:00:25 PM IST

म्यामांर पर तथ्यों का पता लगाने वाले संयुक्त राष्ट्र मिशन के प्रमुख मरजुकी दारुस्मान ने कहा कि देश में अल्पसंख्यक रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ‘‘बार-बार नरसंहार होने का गंभीर खतरा’’ है।


दारुस्मान ने महासभा की मानवाधिकार समिति को मंगलवार को बताया कि ‘‘राखइन में  समुदाय की स्थिति और खराब’’ हुई है।      

‘इंडीपेंडेंट इंटरनेशनल फैक्ट-फाइडिंग मिशन ऑन म्यामांर’ ने पिछले महीने अपनी अंतिम रिपोर्ट में कहा था कि म्यामांर को रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ कथित नरसंहार के लिए अंतरराष्ट्रीय कानूनी मंचों पर जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।      

दारुस्मान ने 193 सदस्यीय वैश्विक संस्था से मंगलवार को कहा कि मिशन ने  के खिलाफ अपराधों के पीड़ितों एवं गवाहों के 1,227 साक्षात्कारों को विशेष रूप से स्थापित एक अन्य संयुक्त राष्ट्र समूह को हस्तांतरित किया।    

उन्होंने कहा कि इसमें ‘‘कई अंतरराष्ट्रीय अपराधों में संलिप्तता के 150 से अधिक संदिग्धों की सूची’’ शामिल है। 

 

एपी


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment