संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस ने भी किया बापू को नमन, जारी किया ये संदेश

Last Updated 02 Oct 2019 03:15:22 PM IST

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बुधवार को महात्मा गांधी को उनकी 150वीं जयंती पर याद किया


संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (फाइल फोटो)

गुटेरेस ने कहा कि गांधी ने अहिंसक आंदोलनों को आगे बढ़ाया जिसने इतिहास को बदल दिया, और उनका दर्शन संयुक्त राष्ट्र के कार्य के मूल में निहित है।

गुटेरेस ने गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, "महात्मा गांधी ने लगातार अहिंसक आंदोलनों का नेतृत्व किया जिसने इतिहास को बदल दिया। उनके जन्म के 150 साल बाद, गांधी का दर्शन संयुक्त राष्ट्र में हमारे कार्य के मूल में निहित है। उनका साहस और दृढ़ विश्वास हमें बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर और हर रोज प्रेरित करता है।"



पाकिस्तान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी के संघीय मंत्री फवाद हुसैन ने भी गांधी को याद किया और उन्हें 'उपमहाद्वीप का महान नेता' कहा।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment