पाकिस्तान में खाई में गिरी बस, 24 लोगों की मौत

Last Updated 31 Aug 2019 10:04:50 AM IST

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में यात्रियों से भरी एक बस के खाई में गिरने से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई।


(प्रतीकात्मक तस्वीर)

स्थानीय मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक खैबर पख्तूनखवा प्रांत के कोहिस्तान जिले में शुक्रवार को एक बस खाई में गिर गई जिसमें कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई। बस में सवार सभी 35 यात्री एक ही परिवार के सदस्य थे और किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राहत और बचाव अभियान जारी है। इसमें जुटे हुए अधिकारियों को अंधेरे और संसाधनों की कमी के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वार्ता
इस्लामाबाद


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment