इवांका ट्रंप ने कहा, सुषमा स्वराज भारत और विश्वभर में महिलाओं की ‘चैंपियन’ थीं

Last Updated 08 Aug 2019 10:02:33 AM IST

सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वरिष्ठ सलाहकार और उनकी बेटी इवांका ट्रंप ने कहा है कि पूर्व विदेश मंत्री भारत और दुनियाभर में महिलाओं की ‘चैम्पियन’ थीं।


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप (फाइल फोटो)

स्वराज का दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार रात को नयी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में देहांत हो गया। वह 67 वर्ष की थीं।     

इवांका ट्रंप ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के देहांत से भारत ने एक स्नेही और समर्पित नेता तथा जनसेवक खो दिया।’’      

उन्होंने कहा, ‘‘सुषमा स्वराज भारत और दुनियाभर में महिलाओं के लिए चैंपियन थीं और उन्हें जानना सम्मान की बात है।’’     

इवांका ट्रंप ने महिलाओं समेत कई मुद्दों को लेकर स्वराज से मुलाकात की थीं।     

विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा, ‘‘मेरी मित्र और भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं।’’     

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘वह एक मजबूत साझेदार थीं जो हमारी इस राय से इत्तेफाक रखतीं थी कि एक अधिक लोकतांत्रिक विश्व अधिक शांतिपूर्ण होता है। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और भारत के लोगों के साथ हैं।’’

भाषा
वॉशिंगटन


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment