कश्मीर मुद्दा बन सकता है दक्षिण एशिया में परमाणु युद्ध के लिए खतरा: अमेरिकी मीडिया

Last Updated 09 Mar 2019 02:55:17 PM IST

अमेरिकी मीडिया ने चेतावनी दी है कि भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर मुद्दा दक्षिण एशिया में परमाणु युद्ध के लिए खतरा बन सकता है।


भारत-पाक के बीच तनाव से परमाणु खतरे की घंटी

अमेरिकी समाचार पत्र न्यूयॉर्क टाइम्स ने शुक्रवार को अपनी संपादकीय में यह आशंका जतायी। समाचार पत्र ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आगाह किया है कि दक्षिण एशिया के दो परमाणु शस संपन्न पड़ोसी देशों के बीच चल रहा तनाव  खतरनाक नतीजे पर पहुंच सकता है।

संपादकीय में कहा गया कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन द्वारा अंजाम दिये गये पुलवामा आतंकवादी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 जवानों के शहीद होने की घटना के बाद भारत और पाकिस्तान ने एक दूसरे के क्षेत्र में हवाई कार्रवाई की।

इस बीच वरिष्ठ अमेरिकी सीनेटर मिट रोमनी ने कहा कि आतंकवादी दोनों देशों के बीच लगातार तनाव की स्थिति निर्मित कर रहे हैं। अमेरिकी केंद्रीय कमान ने कश्मीर में शांति की बहाली के लिए आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की आवश्यकता जतायी है।

वार्ता
वाशिंगटन


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment