मध्य पश्चिमी अमेरिका में ठंड का कहर, 21 लोगों की मौत

Last Updated 02 Feb 2019 03:35:51 PM IST

मध्य पश्चिमी अमेरिका में जबरदस्त ठंड के कारण पानी के स्रेत जम गए हैं, बिजली गुल हो गई, उड़ानों को रद्द करना पड़ा और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति भी बाधित है।


अमेरिका में ठंड का कहर, 21 लोगों की मौत

अमेरिका में कई राज्यों में दो दिन से पारा रिकॉर्ड स्तर तक गिरने के कारण लाखों नागरिक ठंड से ठिठुरते रहे।    

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शून्य से कम तापमान और इस सप्ताह आए बर्फीले तूफान के कारण कम से कम 21 लोगों की मौत हो चुकी है।      

दूसरी ओर, शिकागो के दो मुख्य हवाई अड्डों पर हजारों उड़ानें रद्द की गई। रोजाना करीब 1,500 से अधिक उड़ाने रद्द हुई।    

एएफपी
शिकागो


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment