भगवान महावीर की 2623वीं जयंती पर निकाली भव्य शोभा यात्रा

Last Updated 21 Apr 2024 11:46:00 AM IST

जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म उत्सव जैन अनुयायी बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। रविवार को भगवान महावीर की 2623वीं जन्मोत्सव पर दो दिवसीय महोत्सव के पहले दिन कुंडलपुर समिति के द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई।


भगवान महावीर की 2623वीं जयंती

नन्हे बाल रूप को विशेष रथ पर विराजमान कर जैन श्रद्धालुओं ने गाजे बजे एवं गीत नृत्य कर भगवान महावीर को नगर भ्रमण कराया।

उनके अनुयायियों ने शोभा यात्रा के दौरान भगवान महावीर के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया।

इसके बाद भगवान महावीर के मुख्य मंदिर में विराजमान प्रतिमा का पंचामृत अभिषेक किया गया। इस मौके पर कुंडलपुर के जैन मंत्री विजय कुमार जैन ने बताया कि कुंडलपुर की इस धरा पर चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर जी का जन्म हुआ था।

इसी धारा पर से भगवान महावीर ने पूरे विश्व मैं सत्याहिंसा का संदेश दिया था। उन्होंने जन-जन को जियो और जीने दो के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया था।

आईएएनएस
नालंदा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment