Purnima 2024 List : साल 2024 शुरु हो गया है। नए साल में पूर्णिमा के दिन बेहद महत्वपूर् होते हैं। इस दिन चंद्रमा और धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा - अर्चना करते हैं।

|
हिंदू कैलेंडर में पूर्णिमा की तिथि बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपने पूरे आकार में होता है। अलग-अलग जगहों पर पूर्णिमा को कई अलग तरह के नामों से जाना जाता है। हिन्दू धर्म में पूर्णिमा के इस खास दिन पर दान करने की मान्यता है साथ ही व्रत करने की भी मान्यता है। पूर्णिमा हर महीने में एक बार जरूर आती है इसलिए देखा जाये तो साल के 12 महीने में कुल 12 पूर्णिमा होती हैं। इस दिन भक्त लोग भगवान सत्यनारायण की पूजा और कथा करते हैं। इस दिन किसी तीर्थ स्थान पर जा कर स्नान करने से सारे पाप मिट जाते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं साल 2024 में पूर्णिमा तिथि कब-कब है।
2024 में पूर्णिमा तिथि कब-कब है
पूर्णिमा तिथि जनवरी
पौष पूर्णिमा 25 जनवरी (गुरुवार)
पूर्णिमा फरवरी 2024
माघ पूर्णिमा 24 फरवरी (शनिवार)
पूर्णिमा मार्च 2024
फाल्गुन पूर्णिमा 25 मार्च (सोमवार)
पूर्णिमा अप्रैल 2024
चैत्र पूर्णिमा 23 अप्रैल (मंगलवार)
पूर्णिमा मई 2024
वैशाख पूर्णिमा 23 मई (गुरुवार)
पूर्णिमा जून 2024
ज्येष्ठ पूर्णिमा 22 जून (शनिवार)
पूर्णिमा जुलाई 2024
आषाढ़ा पूर्णिमा 21 जुलाई (रविवार)
पूर्णिमा अगस्त 2024
श्रावण पूर्णिमा 19 अगस्त (सोमवार)
पूर्णिमा सितम्बर 2024
भाद्रपद पूर्णिमा 18 सितम्बर (बुधवार)
पूर्णिमा अक्तूबर 2024
आश्विन पूर्णिमा 17 अक्तूबर (गुरुवार)
पूर्णिमा नवम्बर 2024
कार्तिक पूर्णिमा 15 नवम्बर (शुक्रवार)
पूर्णिमा दिसम्बर 2024
मार्गशीर्ष पूर्णिमा 15 दिसम्बर (रविवार)
| | |
 |