Govardhan Puja Samagri List : इन सामानों के बिना अधूरी होती है गोवर्धन पूजा, देखें पूरी सामग्री लिस्ट

Last Updated 09 Nov 2023 11:22:43 AM IST

गोवर्धन पूजा के दौरान किन-किन सामग्रियों की पड़ती है जरूरत, जानिए हमारे इस आर्टिकल में।


Govardhan Puja Samagri List

Govardhan Puja Samagri List In Hindi : हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है। यह त्योहार दिवाली के अगले दिन मनाया जाता है। लेकिन इस साल पंचांग के अनुसार यह तिथि 14 नवंबर को पड़ रही है। प्रतिपदा तिथि मंगलवार को शाम 4 बजकर 19 मिनट से शुरू होकर 15 नवंबर को बुधवार दोपहर 2 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगी। शास्त्रों की मानें तो गोवर्धन पूजा प्रदोष काल में की जाती है इसलिए इस साल गोवर्धन का पर्व 14 नवंबर को मनाया जाएगा।

इस दिन गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर उसको पूजा जाता है। इस दिन विशेषकर गिरिराज महाराज और गौ माता की पूजा की जाती है। मान्यता है कि गोवर्धन पर्वत ने गोकुलवासियों को इंद्र देवता के कहर से बचाया था। साथ ही इसे भगवान श्री कृष्ण ने अपनी उंगली पर उठा लिया था। तब से ही इस पर्वत को हिंदू धर्म में विशेष दर्जा प्राप्त है। इसके अलावा गौ माता को इसलिए पूजा जाता है क्योंकि वह हमें दूध और अन्य पौष्टिक आहार उपलब्ध कराती है।

गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्री कृष्ण की भी उपासना की जाती है। इस दिन करीब 56 प्रकार के खाद्य पदार्थों से अन्नकूट तैयार किया जाता है और उससे भगवान को भोग लगाया जाता है। गोवर्धन की पूजा करने से भगवान श्री कृष्ण की सदैव अपने भक्तों पर कृपा बना रहती है। साथ ही वह आपके जीवन में आने वाली हर परेशानी से आपकी रक्षा करते हैं। गोवर्धन पूजा करने से व्यक्ति को दीर्घायु व आरोग्य की प्राप्ति होती है। कहा जाता है अगर गोवर्धन पूजा वाले दिन कोई व्यक्ति प्रसन्न होकर भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना करता है तो वर्ष भर वह सुख और शांति पा सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि गोवर्धन पूजा के दौरान आपको किन - किन चीजों की आवश्यकता पड़ती है? जिनके माध्यम से आप गोवर्धन पूजा विधि विधान से संपन्न कर सकते हैं।

गोवर्धन पूजा सामग्री लिस्ट - Govardhan Puja Samagri List In Hindi
1. धूप
2. चंदन
3. फूल/फूल माला
4. रोली
5. चावल
6. अनाज (गेहूं)
7. मौली
8. तेल का दीपक
9. मिठाई
10. पान
11. केसर
12. बताशे
13. गुड़
14. गाय का गोबर
15. 56 तरह के खाद्य पदार्थ
16. बांसुरी
17. फल
18. हरा चारा
19. गंगाजल
20. शहद
21. दही
22. शक्कर
23. नैवेद्य
24. तुलसी
25. जल आदि।

उपरोक्त सामग्री का प्रयोग करते हुए गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर उसकी पूजा की जाती है। साथ ही अन्नकूट का प्रसाद चढ़ाया जाता है और गोवर्धन की कथा और मंत्र पढ़े जाते हैं। जिसे पढ़ने से आपके जीवन में सुख शांति बनी रहती है।

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment