Happy Govardhan Puja 2023 Wishes : गोवर्धन पूजा की इन मैसेज, कोट्स से दें बधाई

Last Updated 09 Nov 2023 10:59:54 AM IST

गोवर्धन पूजा कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि में की जाती है। इस दिन घर में गाय के गोबर से गोवर्धन भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति बनाकर उनकी पूजा की जाती है।


Happy Govardhan Puja 2023 Wishes

Happy Govardhan Puja 2023 Wishes : गोवर्धन पूजा कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि में की जाती है। इस दिन घर में गाय के गोबर से गोवर्धन भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति बनाकर उनकी पूजा की जाती है। भगवान की कथा पढ़कर भोग प्रसाद लगाया जाता है। गोवर्धन पूजा (अन्नकूट पूजा) उस दिन के रूप में मनाई जाती है जिस दिन भगवान कृष्ण ने भगवान इंद्र को हराया था। भगवान कृष्ण को अर्पित करने के लिए भक्त विभिन्न प्रकार के शाकाहारी भोजन जैसे गेहूं, चावल, बेसन की सब्जी और पत्तेदार सब्जियों को तैयार करके गोवर्धन पूजा मनाते हैं। इस पूजा को करने का अपना एक विधान है। इस मौके पर सब एक दूसरे को बधाई संदेश भेजते हैं। आप भी गोवर्धन पूजा की इन मैसेज, कोट्स से दें बधाई ।

Happy Govardhan Puja 2023 Wishes in Hindi - Happy Govardhan Puja 2023
चन्दन की खुशबू, रेशम का हार
धूप की सुगंध, दीयों की फुहार
दिल की उम्मीदें, अपनों का प्यार
मंगलमय हो आपके लिए
गोवर्धन पूजा का ये त्यौहार।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं !

मेरा आपकी कृपया से सब काम हो रहा है,
करते हो तुम कन्हैया, मेरा नाम हो रहा है,
बस होता रहे हमेशा जो कुछ भी हो रहा है।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं !


प्रेम से कृष्ण का नाम जपों
दिल की हर इच्छा पूरी होगी,
कृष्णा आराधना में लीन हो जाओ
उनकी महिमा जीवन खुशहाल कर देगी,
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं !

कृष्ण की भक्ति और दिल में रहे प्यार,
मुबारक आपको गोवर्धन पूजा का त्योहार।


गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाये,
और ये त्यौहार खुशी से मनाएं।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं !

आंधी तूफान से वो डरते हैं,
जिनके मन में प्राण बसते हैं
वो मौत देखकर भी हंसते हैं,
जिनके मन में कृष्ण कन्हैया बसते हैं।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं !


मुरली मनोहर
ब्रज की धरोहर
वो नंदलाला गोपाला
सब मिलकर मचाएं धूम
कृष्ण हैं आने वाला
हैप्पी गोवर्धन पूजा।

बंसी की धुन पर सबके दुःख वो हरता है
हमारा कन्हैया सब के दुख हर लेता है।
हैप्पी गोवर्धन पूजा।


गोकुल का ग्वाला बनकर वो
गैया रोज़ चराता था
ईश्वर का अवतार था वो
लेकिन गाय माता की सेवा करता था
ऐसा महान है यह त्योहार
जिसने बढ़ाया प्रकृति का मान
हैप्पी गोवर्धन पूजा।

घमंड तोड़ इंद्र का, प्रकृति का महत्व समझाया
तर्जनी उंगली पर श्री कृष्ण ने पर्वत उठाया
सर्व शक्तिशाली बाल गोपाल की जय हो।
अन्‍नकूट पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।


 प्रेम से जपो कृष्ण का नाम
दिल की हर इच्छा पूरी होगी
कृष्ण आराधना में लीन हो जाओ
उनकी महिमा जीवन खुशहाल कर देगी
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं !

श्री कृष्ण है जिनका नाम गोकुल है जिनका धाम
गोवर्धन पर्वत का महत्व जिसने पढ़ाया,
 ऐसे श्रीकृष्ण को हम सब करते हैं प्रणाम।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं !


लोगों की रक्षा करने को
एक उंगली पर पहाड़ उठाया
उसी कान्हा की याद दिलाने
गोवर्धन पूजा का दिन है आया
हैप्पी गोवर्धन पूजा।

श्री कृष्ण जिनका नाम
गोकुल जिनका धाम
ऐसे भगवान श्री कृष्ण
को हम सब का प्रणाम
हैप्पी गोवर्धन पूजा।


हर ख़ुशी आपके द्वार आये,
जो आप मांगे वो आपको मिल जाए,
इसी तरह आप खुशी से ये पर्व मनायें।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं !

गोवर्धन पूजा के इस पावन अवसर पर आपको और आपके परिवार को ढेरों शुभकामनाएं
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं !


कृष्ण के चरणों में आकर
भक्त नया जीवन पाते हैं
इसलिए गोवर्धन पूजा का दिन
हम सच्चे मन से मनाते हैं।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं !

आओ गोवर्धन पूजा का पर्व मनाएं
रंगोली सजाकर इस घर आंगन को पवित्र बनाएं
कर्म ही पूजा और न दूजा सबको पाठ सिखाएं
अपने शुभ संकल्पों से हम भारत स्वर्ग बनाएं।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं !


कान्हा की भक्ति, विष्णु जी की शक्ति
करते रहे सदैव दैत्यों का संहार
खुशहाल रहे आपका आपका परिवार
भेंट है आपको गोवर्धन पूजा का त्यौहार।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं !

 वह सभी खुशियां आपके घर आए
जिसकी आपको सदैव तलाश हो
गोवर्धन पूजा का दिन आया है
खुशियां आज आपको प्राप्त हो।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं !


जो सच्चे मन से गोवर्धन पूजा करता है
वह श्री कृष्ण की असीम कृपा प्राप्त करता है।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं !

जो एक उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठा लेते हैं
उनके आगे तो बड़े - बड़े संकट भी थर - थर कांप जाते हैं।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं !

जो भी कान्हा के गुण गाए
रोग दुख कभी न छू पाए
खुश होकर ध्यान लगाएं
आओ गोवर्धन पूजा मनाएं।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं !

जो कोई जपता कृष्ण नाम
हो जाता सब उसका काम
गोकुल है निज जिनका धाम
ऐसे गिरिधारी को बारंबार प्रणाम।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं !

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment