Karwa Chauth Aarti In Hindi : करवा चौथ के दिन जरूर करें करवा माता की आरती

Last Updated 30 Oct 2023 12:24:02 PM IST

ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया। जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।। ओम जय करवा मैया। सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी।


Karwa Chauth Aarti In Hindi

Karwa Chauth Aarti In Hindi : हर साल करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का निर्जला व्रत रखती हैं। इस साल 1 नवंबर 2023 को करवा चौथ का उपवास रखा जाएगा। ये व्रत पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक करवा चौथ के दिन व्रत करने से पति की आयु लंबी होती है और दांपत्य जीवन में प्यार बढ़ता है। करवा चौथ के दिन विवाहित महिलाएं पूरा दिन बिना अन्न और जल के व्रत रखती हैं और शाम के समय पूजा करती हैं। पूजा के समय करवा मैया की आरती की जाती है। तो चलिए यहां पढ़िए करवा मैया की ये आरती।

करवा चौथ की आरती - Karwa Chauth Aarti In Hindi

ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।

जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।। ओम जय करवा मैया।

सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी।

यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी।।

कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती।

दीर्घायु पति होवे , दुख सारे हरती।।

ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।

जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।

होए सुहागिन नारी, सुख संपत्ति पावे।

गणपति जी बड़े दयालु, विघ्न सभी नाशे।।

ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।

जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।

करवा मैया की आरती, व्रत कर जो गावे।

व्रत हो जाता पूरन, सब विधि सुख पावे।।

ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।

जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।  

ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment