Durga ashtami puja vidhi : दुर्गा अष्टमी पर करें महागौरी की पूजा, जानें पूजा विधि और कन्या पूजन का मुहूर्त

Last Updated 22 Oct 2023 07:08:28 AM IST

महागौरी की पूजा को अत्‍यंत कल्‍याणकारी और मंगलकारी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि सच्‍चे मन से अगर महागौरी की पूजा की जाए तो सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।


Durga ashtami puja vidhi

Durga ashtami puja vidhi in hindi : नवरात्रि का आठवां दिन महागौरी का होता है। आज दुर्गा अष्टमी का दिन है। आज महागौरी माता की पूजा की जाती है। इस दिन को अष्टमी या दुर्गा अष्टमी कहा जाता है। यह अश्विनी के महीने में नौ दिनों की नवरात्रि उत्सव के दौरान मनाई जाती है। सुख -शांति और मनोवांछित फल पाने के लिए भक्त माँ दुर्गा का पूजन करते हैं। इस दिन कन्या पूजन भी किया जाता है। घरों में भक्त कन्याओं को भोजन कराते हैं। महागौरी की पूजा को अत्‍यंत कल्‍याणकारी और मंगलकारी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि सच्‍चे मन से अगर महागौरी की पूजा की जाए तो सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं दुर्गा अष्टमी की पूजा विधि।

दुर्गाष्टमी की पूजा विधि - Durga ashtami puja vidhi in hindi

  • दुर्गा अष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करके साफ वस्त्र पहनें।
  • घर के मंदिर की सफाई करें और गंगाजल छिड़कें।
  • माता महागौरी के लिए एक चौकी लगाएं।
  • चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और मां की मूर्ति को उस पर रखें।  
  • मां को लाल रंग की चुनरी चढ़ाएं।
  • अब धूप, दीप, फल, फूल, नैवेद्य, सिंदूर, अक्षत, रोली, मोली, चावल, कपूर, पांच मेवा आदि मां को चढ़ाएं।
  • इसके बाद दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
  • माता की आरती करें और प्रसाद बांटे।
  • अष्टमी के दिन कन्या पूजन को श्रेष्ठ माना जाता है। मां की पूजा करने के बाद नौ कन्याओं को भोजन कराएं। कन्याओं को दक्षिणा देने के बाद उनके पैर छूकर उनका आशीर्वाद लें।

अष्टमी पर कन्या पूजन का मुहूर्त

  • 22 अक्तूबर 2023 दुर्गा अष्टमी
  • सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 06 बजकर 26 मिनट से शाम 06 बजकर 44 मिनट तक
  • ऐसे में आप 22 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 26 मिनट से कन्या पूजन कर सकते हैं।

मंत्र - mahagauri mantra  
श्वेते वृषे समारुढ़ा, श्वेताम्बरधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोदया।।


प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment