Navratri 2023 Day 6 : मां कात्यायनी को प्रसन्न करने के लिए ऐसे करें उनकी पूजा - अर्चना

Last Updated 20 Oct 2023 08:01:36 AM IST

मां के छठे स्वरूप की आराधना मां कात्यायनी के रूप में की जाती है। नवरात्रों में छठे स्वरूप की पूजा करने से हमारे मनवांछित मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।


Navratri 2023 Day 6

Navratri 2023 Day 6 : मां कात्यायनी की विशेष आराधना नवरात्रि के दिन छठे दिन की जाती है। इस दिन विशेष करके कमल की माला से ओम एंग रिंग क्लीं चामुंडाय विच्चेमंत्र का आपको जाप करना चाहिए और कमल का पुष्प भी मां को अर्पित कर सकते हैं। इस दिन आपको हल्का लाल गुलाबी वस्त्र धारण करना चाहिए क्योंकि मां कात्यायनी आपकी सभी मनोकामनाओं को पूरी करती हैं।

नवरात्रि में कन्याओं को भी आप भोजन कराते हैं। इस दिन महिषासुर का वध किया था माता कात्यायनी ने और देवताओं ऋषियों को एक भय के वातावरण से मुक्त किया था। माता कात्यायनी हमारे सभी रोग, दोष, भय, बाधा को दूर करती हैं। इस दिन आप दुर्गा सप्तशती का पाठ कर सकते हैं।

दुर्गा सप्तशती का 13 अध्याय करना चाहिए। आप हवन भी कर सकते हैं क्योंकि देवी पुराण में कहा है कि मां कात्यायनी मान - सम्मान यश कीर्ति और वैभव की दत्री है इसलिए परिवार में सभी लोगों को एकत्रित होकर मां कात्यायनी की आराधना करने से हमारे जीवन के जो मनोरथ है वह सिद्ध होते हैं।

अगर  विवाह में विलंब होता है तो वह भी जल्दी ठीक हो जाता है। कार्य बनते हुए बिगड़ रहे हों तो वह भी बन जाते हैं। यदि आपको कोई रोग उत्पन्न हो चुका है आपको दवाई सूट नहीं कर रही है तो मां कात्यायनी की आराधना करनी चाहिए।

मां को रोली - मॉली अक्षत, पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य और ऋतु फल गुलाब का पुष्प या कनेर का पुष्प आप मां को अर्पित कर सकते हैं। उसके पश्चात आपको आरती करनी चाहिए। आरती करने के पश्चात मां को प्रणाम करना चाहिए और क्षमा प्रार्थना मांगनी चाहिए। मन में हमसे कोई जाने अनजाने में गलती हुई हो त्रुटि हुई हो तो उसे माफ करें।

फिर प्रसाद को बांटना चाहिए। इसके पश्चात आप स्वयं प्रसाद ग्रहण करें और परिवार के अंदर में एक शांति का माहौल बनाएं। ऐसा करने से जीवन में सुख समृद्धि आती है और मां कृपा आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनाएगी।

डॉ.पी.के शास्त्री
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment