Darsh Amavasya 2023 Date : दर्श अमावस्या कब है? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Last Updated 13 Oct 2023 08:21:42 AM IST

Darsh Amavasya 2023 Date : दर्श अमावस्या कब है? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व


Darsh Amavasya 2023 Date

दर्श अमावस्या कब है? Darsh Amavasya 2023 kab hai
दर्श अमावस्या को साल भर में पड़ने वाली समस्त अमावस्याओं में सबसे महत्वपूर्ण माना गया है।आमतौर पर अमावस्या हर महीने के शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को मनाई जाती है, लेकिन दर्श अमावस्या हर वर्ष शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। जिस कारण से ही इसे दर्श अमावस्या के नाम से जाना जाता है। दर्श अमावस्या के दिन आसमान में चांद पूरी तरह से गायब हो जाता है और इस दिन विशेष रूप से चंद्र देवता की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। इस साल 14 अक्टूबर 2023,को दर्श अमावस्या है।

दर्श अमावस्या का महत्व - Darsh Amavasya ka mahatva
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति दर्श अमावस्या के दिन अपने पितरों को पूजते हैं। उनकी कुंडली से पितृ दोष हमेशा के लिए समाप्त हो जाता है। साथ ही ऐसा माना जाता है कि दर्श अमावस्या के दिन चंद्र देवता को प्रसन्न करने से व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं भी पूर्ण हो जाती हैं।

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य के बाद चंद्रमा को ही सबसे शक्तिशाली ग्रह का दर्जा दिया गया है। ऐसे में माना जाता है कि यदि आप दर्श अमावस्या के दिन चंद्र देवता को खुश रखने के लिए विधिवत उपाय करते हैं, तो वह आपकी कुंडली में मजबूत स्थिति में आ जाते हैं। जिससे आपके जीवन में शारीरिक और मानसिक कष्टों का भी निवारण होता है और पितरों को प्रसन्न करके आप उनका भी आशीर्वाद पाते हैं। इस दिन चंद्र देवता और श्राद्ध की महत्ता के चलते इसे चांद या श्राद्ध की अमावस्या भी कहा जाता है।

इसके अलावा, दर्श अमावस्या के दिन चंद्र देव की आराधना करने से आपके जीवन में समृद्धि बनी रहती है और यह आपके सौभाग्य में भी वृद्धि का सूचक है। दर्श अमावस्या के दिन गंगा स्नान, दान पुण्य और उपवास का विशेष महत्व है। जो व्यक्ति इस दिन व्रत धारण करते हैं, उन पर चंद्र देवता की कृपा सदैव बनी रहती है।

दर्श अमावस्या का शुभ मुहूर्त (2023) - Darsh Amavasya shubh muhurat 2023
14 अक्टूबर 2023, दर्श अमावस्या
प्रारम्भ - अक्टूबर 13 को 21:50 बजे
समाप्त - अक्टूबर 14 को 23:24 बजे
_SHOW_MID_AD__

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment