Masik Shivratri Puja Samagri List : मासिक शिवरात्रि पर इन पूजन सामग्री के बिना अधूरी है भोले की पूजा, देखें पूरी लिस्ट

Last Updated 10 Oct 2023 09:27:21 AM IST

Masik Shivratri Puja Samagri List : मासिक शिवरात्रि पर इन पूजन सामग्री के बिना अधूरी है शंकर भगवान की पूजा, देखें पूरी लिस्ट


Masik Shivratri Puja Samagri List

Masik Shivratri Puja Samagri List : मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शंकर जी की पूजा की जाती है। भक्त इस दिन भोलेनाथ को खुश करने के लिए व्रत रखते हैं। ये व्रत बहुत ही फलदायी माना गया है। कहते हैं जो भक्त इस दिन व्रत करते हैं भोले बाबा उनपर अपना आशीर्वाद बरसाते हैं। भारतीय पौराणिक कथाओं के अनुसार महा शिवरात्रि के दिन आधी रात में भगवान शिव लिंग रूप में प्रकट हुए थे इसलिए महा शिवरात्रि को भगवान शिव के जन्मदिन के रूप में जाना जाता है। श्रद्धालु शिवरात्रि के दिन शिव लिंग की पूजा करते हैं। कहा जाता है कि जो लोग शंकर भगवान की भक्ति सच्चे व साफ मन से करते हैं उन लोगों को जीवन के कष्टों से छुटकारा मिलता है और जीवन सुखमय बनता है। तो चलिए आपको बताते हैं इस दिन विधि - विधान से पूजा करने के लिए आपको किन- किन पूजा सामग्री (Masik Shivratri Puja Samagri List ) की जरुरत पड़ती है। यहां देखिए मासिक शिवरात्रि पूजा सामग्री लिस्ट।

मासिक शिवरात्रि पूजा सामग्री लिस्ट : Masik Shivratri Puja Samagri List

गंगाजल या साफ जल

कच्चा दूध

शहद

दही

देसी घी

धतूरा

फूल

पांच फल

बेल पत्र

चंदन

रोली

सफेद कपड़ा

कलावा

जनेऊ 

धूप बत्ती

अगरबत्तियां

दीपक

सरसों का तेल

रुई की बत्ती

माचिस

कपूर

नारियल

पान के पत्ते 

5 सुपारी

दक्षिणा

नैवेद्य

मासिक शिवरात्रि पूजा विधि

► सबसे पहले सुबह उठकर स्नान करें और साफ कपड़े धारण करें

► एक दीपक जलाएं और अपने घर की वेदी पर रखें।

► अब बोले शंकर का ध्यान करें और 'ओम नमः शिवाय'का जप करें।

► दूध, गंगाजल, घी, शहद, दही से  शिवलिंग का अभिषेक करें।

► शिवलिंग पर अब चंदन लगाएं।

► इसके बाद जनेऊ चढ़ाएं।

► अब अगरबत्ती जलाएं।

► इसके बाद विल्व  पत्र, धतूरा अर्पित करें।

► फूल और फल आदि चढ़ाएं।

► अब नैवेद्य,सुपारी, पान, नारियल चढ़ाएं।

►  किसी भी शिव मंत्र का जाप करें।

► शिव जी की आरती करें और उन्हें नमस्कार करें।

► अब उनका आशीर्वाद लें।

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment