Mantra On Ekadashi : इन मंत्रों के बिना अधूरा है एकादशी का व्रत

Last Updated 09 Oct 2023 12:14:51 PM IST

Mantra On Ekadashi : हिन्दू मान्यताओं में एकादशी व्रत का बहुत महत्व है। अश्विन मास की कृष्णपक्ष की एकादशी को इन्दिरा एकादशी कहा जाता है।


Mantra On Ekadashi

Mantra On Ekadashi : हिन्दू मान्यताओं में एकादशी व्रत का बहुत महत्व है। अश्विन मास की कृष्णपक्ष की एकादशी को इन्दिरा एकादशी कहा जाता है। इसे श्राद्ध पक्ष की एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस व्रत में केवल फलाहार ही करना चाहिए। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस व्रत को रखने से कई प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं।  भगवान विष्णु की विधि - विधान से पूजा पाठ करने पर विष्णु देव प्रसन्न होते हैं। इंदिरा एकादशी के व्रत के दिन भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करने से श्री हरि विष्णु की विशेष कृपा बनती है। तो चलिए आपको बताते है एकादशी के दिन किन - किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।

एकादशी के दिन विष्णु भगवान के इन मंत्रों का करें जाप - Mantra On Ekadashi

1. ॐ नमो भगवते वासुदेवाय

2. ॐ विष्णवे नम:

3. ॐ हूं विष्णवे नम:

4. श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे।
  हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।

5. ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

6. ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।  

एकादशी पर लक्ष्मी विनायक मंत्र - ekadashi laxmi vinayak mantra in hindi
दन्ताभये चक्र दरो दधानं,
कराग्रगस्वर्णघटं त्रिनेत्रम्।
धृताब्जया लिंगितमब्धिपुत्रया
लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे।।

एकादशी पर करें धन-वैभव एवं संपन्नता मंत्र जाप   - dhan ke liye mantra
ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।
ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।

एकादशी सरल मंत्र  - ekadashi Saral mantra
ॐ अं वासुदेवाय नम:
ॐ आं संकर्षणाय नम:
ॐ अं प्रद्युम्नाय नम:
ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:
ॐ नारायणाय नम:

विष्णु के पंचरूप मंत्रों का एकादशी के दिन जाप करें
ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान। यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्‍टं च लभ्यते।।

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment