Vastu tips: घर में इस जगह पर न रखें भगवान गणेश की मूर्ति, भुगतना पड़ सकता है नुकसान

Last Updated 22 Sep 2023 08:09:19 AM IST

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जहां भगवान गणेश का वास होता है, वहां सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है। ऐसे में हम आपको बताने वाले हैं कि घर में गणपति की मूर्ति को कहां रखना होता है शुभ।


vastu tips for ganesha idol

हिंदू धर्म में गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा गया है और किसी भी शुभ काम को करने से पहले गणेश जी की पूजा की जाती है। कहते हैं जो भक्त सच्चे मन से भगवान गणेश की आराधना करता है, वह उसके सारे कष्टों को दूर कर देते हैं। गणेश जी को विघ्नहर्ता, संकटनाशक और गणपति आदि नामों से भी पुकारा जाता है। वह भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र हैं, जिनको हिंदू धर्म में विशेष देव का दर्जा दिया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जहां भगवान गणेश का वास होता है, वहां सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है। ऐसे में आज हम आपको अपने लेख के माध्यम से यह बताने वाले हैं, कि यदि आप अपने घर में गणेश जी की मूर्ति या प्रतिमा स्थापित करना चाहते हैं, तो आपको निम्न बातों का अवश्य ध्यान रखना चाहिए।


1. अगर आप भगवान गणेश की मूर्ति या प्रतिमा घर में स्थापित करना चाहते हैं तो आपको प्रतिदिन गणेश जी की पूजा करनी चाहिए, अन्यथा आपको उनकी मूर्ति घर में नही रखनी चाहिए।

2. घर में गणेश जी की मूर्ति रखने से पहले आपको वास्तु दोष का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। इसके लिए आपको गणेश जी की सफेद रंग की प्रतिमा घर लानी चाहिए।

3. आपको कभी भी शयन कक्ष में गणेश जी की प्रतिमा नहीं रखनी चाहिए।

4. गणेश जी की प्रतिमा या मूर्ति को घर में कभी भी गंदे स्थानों पर नहीं रखना चाहिए, इससे दरिद्रता बढ़ती है।

5. घर में कभी भी भगवान गणेश जी की दाएं सूंड वाली मूर्ति नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि इसकी पूजा के विशेष नियम होते हैं, जिसका पालन करना अत्यधिक कठिन होता है।

6. गणेश जी की मूर्ति घर में कभी भी 18 सेंटीमीटर से अधिक ऊंची नहीं रखनी चाहिए।

7. भगवान गणेश की मूर्ति के दाईं ओर सदा लक्ष्मी जी की मूर्ति रखनी चाहिए, ऐसा करने से आपके घर में रिद्धि सिद्धि का वास रहता है।

8. आप घर में एक से अधिक गणेश जी की प्रतिमा भी रख सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि वह सभी एक स्थान पर ना रखें।

9. यदि आप घर में गणेश जी की बैठी हुई तस्वीर लगाते हैं, तो आपको विशेष लाभ की प्राप्ति होती है।

10. घर में सदैव पूर्व दिशा की ओर भगवान गणेश जी की मूर्ति लगानी शुभ मानी जाती है।

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment