Mahalakshmi Vrat 2023: लक्ष्‍मी माता को प्रसन्‍न करने के लिए रखें महालक्ष्मी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Last Updated 19 Sep 2023 02:05:41 PM IST

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को महालक्ष्मी व्रत होता है। इस साल महालक्ष्मी का व्रत 22 सितंबर 2023 को रखा जाएगा। तो चलिए आपको बताते हैं महालक्ष्मी व्रत का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।


महालक्ष्मी व्रत कब से शुरू होगा- Mahalakshmi vrat puja vidhi shubh muhurat in hindi
धन-संपदा की देवी महालक्ष्मी की पूजा भाद्रपद शुक्ल अष्टमी से प्रारंभ होकर 16 दिनों तक आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि तक होती है। महालक्ष्मी व्रत गणेश चतुर्थी के चार दिन बाद से शुरु होता है। इस बार महालक्ष्मी व्रत 22 सितंबर 2023 से शुरु है जो 6 अक्टूबर 2023 तक चलेगा।  माना जाता है कि जो लोग 16 दिनों तक महालक्ष्मी का व्रत नहीं रख पाते हैं,वो पहले और आखिरी दिन महालक्ष्मी व्रत रखते हैं। इस व्रत से महालक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों को सुख-शांति,धन का आशीर्वाद देती हैं।

महालक्ष्मी व्रत की पूजा विधि- Mahalakshmi vrat puja vidhi
• सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें।
• कलश स्थापना करें। लाल कपड़े में एक कच्चा नारियल लपेटकर कलश पर रखें।
• मां की प्रतिमा को गंगा जल से साफ करें।  
• लकड़ी की चौकी पर साफ कपड़ा बिछाकर माता की प्रतिमा स्थापित करें।
• मां के सामने देसी घी का दीपक जलाएं।
• चन्दन, पुष्प माला, पत्र, अक्षत, लाल सूत, दूर्वा, नारियल, सुपारी, अगरबत्ती, फल और मिठाई आदि चीज़े मां को अर्पित करें।
• आप चाहें तो 16 दिनों तक अखंड ज्योत जला सकते हैं। अगर संभव नहीं है तो बस सुबह और शाम दीपक जलाएं।
• व्रत का संकल्प लें और माता की आरती करें।
• सुबह पूजा करने के बाद शाम को भी मां लक्ष्मी की पूजा करें।
• इसके बाद रात को कच्चे दूध और पानी से चन्द्रमा को अर्घ्य दें।

इस मन्त्र का जप करें
ॐ श्रीं नमः
ॐ विष्णु प्रियाय नमः
ॐ महा लक्ष्मै नमः

महालक्ष्मी व्रत शुभ मुहूर्त
• महालक्ष्मी व्रत प्रारम्भ - 22 सितम्बर 2023
• महालक्ष्मी व्रत पूर्ण 6 अक्टूबर 2023
• अष्टमी तिथि प्रारम्भ - 22 सितम्बर 2023 को देपहर 01:35 बजे
• अष्टमी तिथि समाप्त - 23 सितम्बर 2023 को  देपहर 12:17 बजे

घर की आर्थिक परेशानी को दूर करने के लिए रखें महालक्ष्मी व्रत
• स्कंदपुराण और दूसरे ग्रंथों में बताया गया है कि अगर घर में सदैव आर्थिक परेशानी रहती है तो उन्हें महालक्ष्मी व्रत करना चाहिए और ॐ लक्ष्‍मयै नम: ॐ लक्ष्‍मयै नम: ॐ लक्ष्‍मयै नम: मंत्र का 16 बार प्रति दिन जप करना चाहिए।

इन श्लोक का पाठ करें।   
धनं धान्यं धराम हरम्यम, कीर्तिम आयुर्यश: श्रीयं,
दुर्गां दंतीन: पुत्रां, महालक्ष्मी प्रयच्‍छ में
"ॐ श्री महालक्ष्मये नमः" "ॐ श्री महालक्ष्मये नमः"

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment