23 से 29 जनवरी, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए पं. कृष्ण गोपाल मिश्र, साप्ताहिक राशिफल, ज्योतिष, 23 से 29 जनवरी, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल।
![]() 23 से 29 जनवरी, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल |
मेष-इस सप्ताह बीती हुई बातों को भूलना ही अच्छा होगा क्योंकि यह संबंधों में मधुरता लाएगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय काफी महत्पूर्ण कहा जाएगा। भावनात्मक रिश्तों एवं पारिवारिक वातारण से भावनात्मक असन्तुष्टी संभव। प्रयासरत् क्षेत्रों में उसके परिणाम के प्रति मन चिन्तित होगा। किसी के मध्यस्तता से दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। अत्याधिक संवेदनशीलता एवं क्रोध पर नियंत्रण की आवश्यकता है। रविवार व सोमवार को सुन्दर संभावनाएं मन में नये उमंग का संचार करेंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र मे प्रयत्न तीव्र होगा। आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे।
वृषभ-किसी नये कार्य मे रुचि से मन में उत्साह का संचार होगा। पारिवारिक उलझनों को सुलझाने में मन केन्द्रित होगा। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असन्तुलन पैदा होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। नये दायित्वों की वृद्धि से मन उसके प्रति चिन्तित होगा। अत्याधिक भागदौड़ से मन खिन्न होगा। हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। सोमवार व मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। उच्च स्तरीय व्यक्तियों से निकटता प्रगति के ओर अग्रसर करेगा। राजनैतिक सक्रीयता बढ़ेगी। नये धनागम का स्रोत बनेगा।
मिथुन-किसी कुन्ठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। आपके लिए एक महत्वपूर्ण सलाह यह है कि आप थोड़ा अपने आय-व्यय में सन्तुलन बनाने की चेष्ठा करें। नैतिकता-अनैतिकता के मध्य मन भौतिक परिवेश मे ताल-मेल बिठाने में असमर्थ होगा। राजनीतिकज्ञों के लिए थोड़ा उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए परिश्रम तीव्र होगा। अवरोधित कार्यों के समाधान के आसार बनेंगे। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केन्द्रित होगा। सोमवार व मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु आपको उद्वलित करेंगी। भावावेष में किये गये कार्य से कष्ट संभव।
कर्क-अनुठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। परिवारिक जिम्मेदारियो की पूर्ति में हो रहे विलम्ब से मन परेशान होगा। कुछ नकारात्मक विचारों से मन बोझिल होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। पारम्परिक व धार्मिक कार्यों मे आस्था बढ़ेगी। मन को बोझिल करेंगे। आर्थिक सुदृढ़ता के लिए मन तत्पर रहेगा। किसी नये व्यवसाय के प्रति आपका आकषर्ण बढ़ेगा। नये आसार आपमें अदभुत क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। घर-परिवार मे कोई मांगलिक आयोजन को लेकर मन उत्साहित और व्यस्त रहेगा।
सिंह-कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलताओं के अवसर बनेंगे और कार्यकुशलता व प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। राजनैतिक क्षेत्र के व्यक्तियो के लिए काफी अनुकूल समय होगा। कार्य क्षेत्र में पूर्ण उत्साह के साथ आर्थिक प्रगति के लिए केन्द्रित होगा। उच्च स्तरीय संबंधों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक व व्यवसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। कुछ पारिवारिक चिन्ताएं मन को परेशान करेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता नितान्त ही आवश्यक है। लाभ के अच्छे अवसर मन में प्रसन्नता लाएंगे। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियो के लिए भी व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बेंगे।
कन्या-कुछ कर्ज भी मन पर दबाव बना सकते है। निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती है। प्रणय संबंधों में आपकी प्रगाढ़ता बढ़ेगी। वर्तमान में मनोवल का अभाव उत्साह में कमी ला रहा है। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बन सकता है। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें। जीवन साथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के दिशा में कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर मन चिन्तत होगा। रविवार व सोमवार को किसी निकटस्थ संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। शुक्रवार व शनिवार केा शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
तुला-आपका मन अस्थिर व कल्पनाशील होगा। कमजोर मनोवलवश नकारात्मक चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। अच्छे व प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा। सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए भी अपने को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता की अनुभूति होगी। समय बड़ा मूल्यवान है। अत: इसे व्यर्थ न गंवायें। बढ़ती जिम्मेदारियों के पूर्ति के लिए समुचित साधन व्यवस्था हेतु मन चिन्तित होगा। महत्वाकांक्षी कल्पनाएं मन को प्रभावित करेंगे। सोमवार व बुद्धवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव हैं। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केन्द्रित होगा। आवेश में किया गया कार्य थोड़ा हनिकारक हो सकता है।
वृश्चिक-जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहे। कही-कही आपका अतिश्योक्ति बोलना आपके छवि को धूमिल करता है। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगा। आप अपने व्यग्र व अस्थिर मन पर काबू पाने की चेष्ठा करें। कुछ बिशेष सफलताओ के आसार बनेगा। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता के योग है। भौतिक सुख-साधनो की पूर्ति में अत्यधिक व्यय के योग है। शासन- सत्ता के क्षेत्र के लोगों के लिए समय अनुकूल होगा और आप अपने उच्च पराक्रम के साथ स्थितियों का सामना करने में आपको सक्षम होंगे। रविवार व मंगलवार को शासन-सत्ता में आपकी पकड़ मजबूत होगी। आपकी अच्छी भावनाऐं आपके मकसद में सफलता दिलाएंगी।
धनु-एक साथ ढ़ेर सारी जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। छोटी-छोटी बातो पर क्रोध न करें। किसी अप्रत्यासित सफलता की ओर आपके कदम बढ़ते दिख रहे है। सिर्फ थोड़ा साझेदारी मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। कोई लम्बी दूरी की यात्रा के योग है। पूर्ण उत्साह व मनोवल के साथ अपने कार्य क्षेत्र में संलग्न होना अवश्य रंग लाएगी। कुछ अप्रिय बातो से संबंधों में कटुता की आशंका है। घर-परिवार मे जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। रविवार व सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व का सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ति के लिए मन चिन्तित होगा।
मकर-नये-नये कार्यों पर मन केन्द्रित होगा। बढ़ती हुई जिम्मेदारियां समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। राजनैतिक क्षेत्रों के व्यक्तियों के लिए अनुकूल वातावरण का लाभ मिलेगा। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। कुछ संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण करें, यह आपके निकटस्थ संबंधों में कटुता ला सकता है। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में अपकी प्रतिभा में निखार आयेगा। परिजनो के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। सोमवार व मंगलवार को आय-ब्यय मे सन्तुलन बनावें।
कुंभ-अच्छे विचार आन्तरिक प्रतिभाओं को उजागर करने में सक्षम करेंगे। श्रेष्टजन या अभिभावक से भावनात्मक कष्ट संभव। राजनैतिक व्यक्ति अपनी नई राजनीतिक योजनाओं पर केन्द्रित होंगे। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा कर सकती है। कुछ भविष्य की नकारात्मक चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। लेकिन कोई विशेष चिंतनीय बात नहीं है। व्यावसायिक व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। नौकरी के क्षेत्र में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। सोमवार व मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में थोड़े अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र मे अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। महत्वपूर्ण दायित्वो के प्रति समुचित व्यवस्था हेतु मन चिन्तित होगा। भौतिक सुख-साधनो को जुटाने हेतु मन चिन्तित होगा।
मीन-अर्थाभाव बहुत सारे जिम्मेदारियों की पूर्ति मे कठिनाईयां मन को परेशान करेंगी। कुछ आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लेवें। मुश्किल से मुश्किल परीस्थिति में धैर्य अथवा संयम से काम लेवे। सामाजिक कार्यों व संबंधों के निर्वहन मे सक्रीयता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण आयोजन हेतु मन समुचित व्यवस्था मे केन्द्रित होगा। कार्य क्षेत्र में विरोधियों के सक्रीयता से सावधान रहें। काफी उत्साह पूर्ण होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्तता का समय होगा। शुक्रवार को नकारात्मक चिन्ताओ व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केन्द्रित होगा।
Tweet![]() |