Aaj Ka Rashifal, Saturday, June 14, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज शनिवार, 14 जून, 2025 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal, Saturday, June 14, 2025: आज 14 जून 2025, शनिवार का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।
![]() |
मेष : बिना वजह के खचरे पर नियंतण्ररखें। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
बृषभ : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। किसी बड़ी यात्रा के प्रति उत्साहित होंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे।
मिथुन : रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी। नाजुक संबंधों के बीच तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। आवेश में लिये निर्णय से पश्चाताप संभव। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव।
कर्क : कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। घर में खुशहाली रहेगी।
सिंह : रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि की आशंका है। आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
कन्या : असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है।
तुला : बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें।
वृश्चिक : दूसरों की आलोचना का असर मनोबल पर न पड़ने दें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। किसी विपरीतलिंगी संबंध में आकषर्ण बढ़ेगा।
धनु : दूसरों की बात इधर से उधर न करें, अन्यथा छवि कुप्रभावित हो सकती है। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। रोजगार में अति व्यस्तता रहेगी किंतु जरूरी कार्य की पूर्ति समय से करें।
मकर : मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। रोजगार में आ रही समस्याओं से हतोत्साहित न हों।
कुंभ : आपकी सारी समस्याएं खुद सुलझ जाएंगी, थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें, क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। राजनीतिज्ञों की सरगर्मियां उनकी व्यस्तता बढ़ाएंगी।
मीन : नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
| Tweet![]() |