Weekly Horoscope 15 to 21 June 2025: जानिए 15 से 21 जून 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल और सप्ताह के त्यौहार
Weekly Horoscope 15 to 21 June 2025: आज हम आपको बताएंगे 15 से 21 जून तक के भविष्यफल के बारे में, कौन-सी राशि वालों को रहना होगा सतर्क और कौन सी राशिवालों को होगा लाभ। साथ ही आपको बताएंगे कि इस सप्ताह कौन-कौन से त्यौहार हैं।
![]() साप्ताहिक राशिफल और सप्ताह के त्यौहार |
मेष-घर-परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। किसी नये कार्य में रुचि से मन उत्साहित होगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंता संभव। पुराने संबंध में प्रगाढ़ होंगे। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।
वृषभ-पुरानी सभी समस्याएं हल होंगी। रोजगार में व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देय से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। खराब लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।
मिथुन-ईश्वरीय आस्था बढ़ेगी। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। शासन-सत्ता के लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। एक साथ ढ़ेर सारी जिम्मेदारियों से मन बोझिल होगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्य से लोकप्रियता बढ़ेगी। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
कर्क- जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति के लिए समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी।
सिंह-आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को कुशल व्यवहार से संबंध प्रगाढ़ बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से प्रसन्न होंगे। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा में निखार आयेगा।
कन्या- कुछ आर्थिक कठिनाइयां रहेंगी। विषम स्थिति में संयम से काम लें। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। राजकीय कर्मचारियों के स्थान परिवर्तन का प्रबल योग है। घर में किसी मांगलिक आयोजन की व्यस्तता होगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्तता रहेगी। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता रहेगी। कर्जदारों से कहासुनी संभव। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने।
तुला-कुछ महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य पूरे होंगे। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। अविवाहितों के विवाह तय होने का समय है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। शिक्षा में प्रयत्न तीव्र होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।
वृश्चिक-किसी धार्मिक आयोजन में व्यस्तता बढ़ेगी। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। आर्थिक क्षेत्र में बड़े परिवर्तन का समय है। आय के साधन सुलभ होंग सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। बचकाना स्वभाव पर नियंत्रण रखें, क्योंकि कार्यक्षेत्र में आपकी छवि पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। परिजनों व निकट संबंधों केेस्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति होगी।
धनु-धनागम के नये स्रेत बनेंगे। आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति संभव। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। रोजगार में बड़े परिवर्तन का समय है। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी।
मकर-घर में कोई मांगलिक आयोजन संभव। नये दायित्वो की वृद्धि से मन उनकी पूर्ति हेतु चिंतित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में व्यय का योग है। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रभावित हो सकती है। अत: इसे सुधारें। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। शिक्षा में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा।
कुंभ-राजनीतिज्ञों को अनुकूल वातावरण का लाभ मिलेगा। परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं को पूरा करेंगे। बढ़ती जिम्मेदारियां समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्य कुशलता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।
मीन- इस सप्ताह बीती हुई बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा क्योंकि इससे संबंध मधुर बनेंगे। भौतिक सुख-साधनों में अत्याधिक व्यय का योग है। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। आकस्मिक कोई लंबी दूरी की यात्रा संभव। शिक्षा में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा।
सप्ताह के व्रत और त्योहार
16 जून-पंचक (पचखा) शुरु अप. 01:10 बजे से। 17 जून-पंचक (पचखा), भद्रा अप. 02:47 बजे से अर्धरात्रियोत्तर 02:11 बजे तक। 18 जून-पंचक (पचखा), श्री शितलाष्टमी, कालाष्टमी। 19 जून-पंचक (पचखा), श्री शितलाष्टमी। 20 जून-पंचक (पचखा) समाप्त रात्रि 09:45 बजे, भद्रा शुरु रात्रि 08:35 बजे से। 21-भद्रा समाप्त प्रात: 07:20 बजे, योगिनी एकादशी व्रत स्मार्त, वष्रा ऋतु शुरु, एकादशी तिथि क्षय। 22 जून-योगिनी एकादशी व्रत वैष्णव, परम् पूज्य श्री देवरहर बाबा की पुण्य तिथि, राष्ट्रीय आषाढ़ मास शुरु।
| Tweet![]() |