Weekly Horoscope 1 to 7 June 2025: जानिए 1 से 7 जून 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल और सप्ताह के त्यौहार
Weekly Horoscope 1 to 7 June 2025: आज हम आपको बताएंगे 1 से 7 जून तक के भविष्यफल के बारे में, कौन-सी राशि वालों को रहना होगा सतर्क और कौन सी राशिवालों को होगा लाभ। साथ ही आपको बताएंगे कि इस सप्ताह कौन-कौन से त्यौहार हैं।
![]() साप्ताहिक राशिफल |
मेष-उच्च पराक्रम के साथ स्थितियों का सामना करने में सक्षम होंगे। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। सामाजिक व व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। शासन- सत्ता के लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता वृषभ-बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें।
इस सप्ताह बढ़ती जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु दबाव बनाएंगी। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल पुथल का समय हो सकता है। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोध संभव। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रिय होंगे। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।
मिथुन-आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव। मिल रहे अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। सगह-संबंधों में मधुरता लाने की चेष्ठा करें। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से प्रसन्न होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने।
कर्क- हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। बचकाना स्वभाव पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कार्यक्षेत्र में आपकी छवि पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। उच्च स्तरीय लोगों से निकटता प्रगति की ओर अग्रसर करेगी। आर्थिक प्रगति के लिए मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों के साथ निकटता का लाभ मिलेगा। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।
सिंह-भविष्य को लेकर मन में नकारात्मक विचार आएंगे। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। आकस्मिक कोई नई आशा की किरण जगेगी। अच्छे विचार प्रतिभाओं को उजागर करेंगे। रविवार एवं सोमवार को माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीति क्षेत्र में व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
कन्या-कुछ देनदारियां परेशान करेंगी किंतु सप्ताह के अंत में आकस्मिक धनागम से उत्साह का संचार होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। मन नये-नये कार्यों पर केंद्रित होगा। शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु किया गया प्रयत्न सार्थक होगा। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।
तुला-परिवार में छोटी-छोटी बातें तनाव का कारण बन सकती हैं। मन में पुरानी बातों को जगह न दें। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति होगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।
वृश्चिक-अनैतिक विचारों को मन पर हावी न होने दें। लंबी दूरी की यात्रा संभव। ईश्वरीय आस्था से समस्याएं हल होंगी। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं परेशान करेंगी। राजनीतिज्ञों के लिए वातावरण अनुकूल रहेगा। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन हेतु चिंतित होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी कैरियर को लेकर परेशान होंगे।
धनु-महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। भौतिक सुख-साधनों में अत्याधिक व्यय संभव। कर्जदारों से कहासुनी संभव। रविवार एवं सोमवार को किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। चिंता छोड़ सकारात्मक दिशा में केंद्रित हों। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। यह सप्ताह कुछ व्यस्तता भरा कहा जाएगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
मकर-संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रभावित हो सकती है। अत: इसे सुधारें। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। सोमवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातारण से भावनात्मक असन्तुष्टि संभव। सामाजिक कार्यों के निर्वहन से लोकप्रिय होंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को शिक्षा में प्रयत्न सार्थक होगा। घरेलू वातावरण सुखद होगा।
कुंभ-अच्छी संभावनाएं मन में नई उमंग जगाएंगी। विषम स्थिति में संयम से काम लें। शुक्रवार एवं शनिवार को महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। रविवार एवं मंगलवार को बीती बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा, क्योंकि इससे संबंध मधुर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। चापलूस प्रकृति के लोगों से निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय न लें।
मीन-आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्तता का समय होगा। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगाों से सलाह लें। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे।
सप्ताह के व्रत और त्योहार
2 जून-भद्रा शुरु रात्रि 08:36 बजे से। 3 जून-भद्रा समाप्त प्रात: 09:16 बजे, श्री दुर्गाष्टमी व्रत, धूमावती जयन्ती, मेला क्षीर भवानी (कश्मीर)। 4 जून-शुक्ला देवी का पूजन। 5 जून-गंगा दशमी, श्री गंगा दशहरा, गंगा जन्म लग्न 2 (वृषभ), दस दिनात्मक गंगा दशहरा व्रत समाप्त, सेतु बन्ध श्री रामेर प्रतिष्ठा दिवस, श्री रामेश्वर यात्रा, दर्शन-पूजन। 6 जून-निर्जला एकादशी व्रत सबका, भीमसेनी एकादशी, गायत्री जयन्ती। 7 जून-ईद-उल-अजहा (बकरीद)। 8 जून-चम्पक द्वादशी, द्वादशी में श्री त्रिविक्रम पूजा, प्रदोष व्रत, दक्षिणात्यों का त्रिदिनात्मक वट सावित्री व्रतारम्भ, सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में प्रात: 07:18 बजे प्रवेश करेगा, बुध उदय पश्चिम में रात्रि 07:38 बजे, द्वादशी तिथि वृद्धि।
| Tweet![]() |