Aaj Ka Rashifal, tuesday, July 30 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका 30 जुलाई, 2024 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आज आपके लिए 30 जुलाई 2024 का राशिफल। कौन राशि पर गिरेगी गाज और कौन सी राशिवालों को लोगा लाभ। आईए जानते हैं।
![]() दैनिक राशिफल |
मेष : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। नाजुक संबंधों में तालमेल बैठाने का प्रयत्न करें। नये कायार्ें के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा।
बृषभ : विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा।
मिथुन : किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। पारिवारिक संबंधों में कटुता न आने दें। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव।
कर्क : किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। किसी पुराने संबंधी से भेंट संभव।
सिंह : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। रोजगार की समस्याओं को लेकर चिंतित होंगे। बड़ी यात्रा के प्रति उत्साहित होंगे। असीम प्रतिभाआें के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा।
कन्या : कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। दूसरों की आलोचना का असर अपने मनोबल पर न पड़ने दें। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी।
तुला : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।
वृश्चिक : बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें, अन्यथा छवि कुप्रभावित हो सकती है।
धनु : दूसरों की सफलता से अपने अंदर हीन भावना न आने दें। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। दूसरों की बात इधर से उधर न करें। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
मकर : रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता मिलेगी। घरेलू दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से प्रसन्न होंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है।
कुंभ : रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे परन्तु आवेश में कोई निर्णय न लें। राजनीतिज्ञों की व्यस्तता बढ़ेगी। श्रेष्ठजनों का स्नेहमिलेगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।
मीन : अपकी सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी, थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।
| Tweet![]() |