Aaj Ka Rashifal 20 July : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन, पढ़िए 20 जुलाई का राशिफल

Last Updated 20 Jul 2024 08:39:36 AM IST

Aaj Ka Rashifal 20 July : जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 20 July In Hindi) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


Aaj Ka Rashifal 20 July

मेषः महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आज आप तरक्की करेंगे। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। किसी की कटु वाणी आपके मन को दुखी कर सकती है। 

बृषभः पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। निकट संबंधों में सुधार होगा। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

मिथुनः सगे–संबंधियों से अपेक्षाएं रखोगे। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। रोजगार में लाभ की स्थिति रहेगी।

कर्कः किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति और समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे। आवेश और गुस्से पर नियंत्रण रखें। नये संबंधों के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कुछ नई अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी।  

सिंहः पूजा–पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको प्रेरित करेंगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से सगे–संबंधों के प्रति मधुरता बढ़ेगी। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा।

कन्याः परिजनों में सिर्फ मधुर संवाद पर जोर दें। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन को तनावग्रस्त करेंगी। आर्थिक सुदृढ़ता के लिए मन प्रयत्नशील होगा। परिजनों का सानिध्य प्राप्त होगा।

तुलाः भविष्य संबंधी चिंताएं मन में नकारात्मक विचार लाएंगी। नई इच्छाएं मन को परेशान करेंगी। किसी बात को लेकर मन चिंतित होगा। अपने परिवार के लोगों के प्रति नकारात्मक न पालें।

वृश्चिकः संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास कराएंगी। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं।

धनुः परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक–सुख साधन हेतु व्यय संभव। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।

मकरः पुराने संबंधों से लाभ संभव है। मन नकारात्मक चिंताओं से बोझिल होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।

कुंभः विषम स्थितियों में परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। सामाजिक सक्रियता से मान–प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यो में सफल होंगे।  

मीनः भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग होना‚ आपकी प्रगति का सूचक है। परिजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा। शिक्षा–प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा।

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment