Aaj Ka Rashifal 6 June : इन राशि वालों को मिलेगी सुख-समृद्धि, पढ़ें 6 जून का राशिफल

Last Updated 06 Jun 2024 08:24:07 AM IST

जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 6 January Ka Rashifal) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


Aaj Ka Rashifal 6 June

मेष : आज मान-सम्मान में वृद्धि के अवसर प्राप्त होंगे। किसी मनोकामना की पूर्ति संभव है। खेल-कूद से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन अच्छे फल देने वाला रहेगा।

वृषभ : पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। अपने इर्द-गिर्द लोगों से थोड़ा संभलकर रहें।

मिथुन : सेहत के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। कोई आपके सम्मान को ठेस पहुंचा सकता है इसलिए थोड़ा संभल कर रहे।  

कर्क : अधिकारी वर्ग की कृपा आप पर बनी रहेगी। नौकरी में पद लाभ की स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। छात्रों द्वारा दी गयी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

सिंह : आपको भाई-बहनों से अधिक स्नेह प्राप्त होगा। नौकरी कर रहे जातकों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।

कन्याः नौकरी  कर रहे जातकों को आज अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में उच्च वर्ग के लोगों के साथ सामंजस्य बनाये रखें।

तुलाः  भूमि, भवन, वाहन खरीदने की योजना में दिक्क़तें आ सकती हैं। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम दे सकता है।

वृश्चिक: आर्थिक स्थिति में सुधार देखा जा सकता है। लेखन तथा साहित्य के कार्यों से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा।

धनुः आपका मित्रों के साथ बाहर खाना-पीना तथा घूमना-फिरना हो सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन धन लाभ वाला रहेगा।

मकरः सहकर्मियों तथा अधिकारी वर्ग का सहयोग आपको प्राप्त होगा। व्यापारिक वर्ग के जातकों के लिए आज का दिन भाग-दौड़ वाला बना रहेगा।

कुंभ : पिता की तरफ से लाभ की प्राप्ति हो सकती है। धन लाभ मिल सकता है। छात्रों को अपने प्रयासों का सुखद परिणाम मिलेगा। खर्चा अधिक बना रह सकता है।

मीनः आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। माता तथा संतान का ध्यान रखें, उनकी सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं।

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment