Aaj Ka Rashifal 5 June 2024 : जानिए कैसा रहेगा 5 जून का राशिफल, कौन सी राशि वालों को होगा लाभ और किसको रहना होगा सतर्क जानें

Last Updated 05 Jun 2024 06:56:09 AM IST

जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 5 June Ka Rashifal) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।


जानिए कैसा रहेगा 5 जून का राशिफल

मेष : नई युक्तियों के साथ लाभ के नये साधन सुलभ होंगे। समय का लाभ उठाते हुए कार्यक्षेत्र में अनवरत् परिश्रम की आवश्यकता है। रोजगार  में लाभकारी स्थिति रहेगी।

बृषभ : निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। कुछ कठिनाइयां मन में नकारात्मक विचार स्थान पायेंगे। कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं सगे-संबंधियों के बीच कष्टकर होंगी।

मिथुन : पुरानी सभी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। सगे-संबंधों में अच्छे पलों को याद रखें, न कि खराब। बिना वजह दूसरों की आलोचना करने से आपकी छवि कुप्रभावित हो सकती है।

कर्क : नैतिक जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ होगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित साधन व्यवस्था के लिए के मन चिंतित होगा।

सिंह : महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित प्रयास की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी। परिजनों से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण कार्य में कठिनाई का अभास होगा।

कन्या : किसी नये कार्य की सार्थकता के लिए मन प्रयत्नशील होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आवेश किये गये कार्य से हानि संभव। बहुत सारे अवरोधित कार्यों को हल करेंगे।

तुला : कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। जीविका क्षेत्र में कार्य कुशलता का जौहर बिखेरेंगे। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उच्च स्तरीय लोगों का सहयोग मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा।     

वृश्चिक : किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। हर बात को लेकर मन को संजीदा न होने दें। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां संभव।     

धनु : निकट संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। कुछ नई जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी। दूसरों की प्रगति से मन में ईर्ष्या एवं हीनता भावना पैदा न होने दें।     

मकर : किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा। जीवन की कठिनाइयों के कारण मन में हीन भावना न पालें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी।       

कुंभ : आर्थिक समृद्धि और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्य कुशलता व बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र सफलता अर्जित करेंगे। व्यवहार कुशलता से समाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी।

मीन : पूर्वाग्रहवश मन में ईर्ष्याभाव न पालें। राजनीतिज्ञों की व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी। नकारात्मक को न पालें। किसी नये रिश्ते के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी।

 

सुरेन्द्र देशवाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment