Aaj Ka Rashifal 4 April: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन, 4 अप्रैल, 2024 का राशिफल
जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज बुधवार, 4 अप्रैल, 2024 का राशिफल (Today Horoscope 4 April, 2024 Ka Rashifal) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।
![]() |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:07, काशी-प्रात: 05:46, कानपुर-प्रात: 5:56, पटना-प्रात: 05:37, देहरादून-प्रात: 06:03, गोरखपुर-प्रात: 05:44, लखनऊ-प्रात: 05:53 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:40, काशी-सायं 06:15, कानपुर-सायं 06:27, पटना-सायं 06:07, देहरादून-सायं 06:38, गोरखपुर-सायं 06:15, लखनऊ-सायं 06:25 बजे।
दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 03:52, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 03:22, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 03:25, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 03:14, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 03:51, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 03:23, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 03:33 बजे।
दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अप. 01:49, काशी-अप. 01:31, कानपुर-अप. 01:40, पटना-अप. 01:22, देहरादून-अप. 01.42, गोरखपुर-अप. 01:27, लखनऊ-अप. 01:37 बजे।
राहुकाल 13:30 बजे से 15:00 बजे। राष्ट्रीय चैत्र 14, शक् संवत् 1945। चैत्र कृष्ण दशमी, संवत् 2080, सौर (मीन)चैत्र मास की 22, प्रविष्टें। रमजान 24, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। चैत्र कृष्ण पक्ष दशमी अप. 16:14 बजे तक, तदन्तर एकादशी तिथि शुरु। श्रवण नक्षत्र रात्रि 20:11 बजे तक तदन्तर, धनिष्ठा नक्षत्र शुरु। सिद्ध योग अप. 13:14 बजे तक, तदन्तर साध्य योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मकर राशि में ही संचरण करेगा। भद्रा समाप्त अप. 16:15 बजे तक, यायीजय योग रात्रि 20:12 बजे से सूर्योदय तक।
मेष : कुछ नये संबंधियों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। पुरानी स्थितियों में सुधार होगा। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नीरसता लाएंगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।
बृषभ : मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।
मिथुन : सगे संबंधों में आलोचनात्मक रवैया छवि पर बुरा प्रभाव डालेगा। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। जीविका क्षेत्र में नये बनेंगे।
कर्क : आपका मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कामों में समय जाया कर जरूरी कार्यों के प्रति लापरवाह होगा। भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। रोजगार में लाभ होगा।
सिंह : पुरानी बातों को भूल वर्तमान के साथ समझौता करें। शिक्षा में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। अच्छा होगा कि हर स्थिति का बड़े ही नम्रता पूर्वक समना कर अच्छे व्यक्तित्व के परिचायक बनें।
कन्या : विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आकांक्षाएं सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है।
तुला : व्यवहार कुशलता से व्यक्तित्व में निखार आयेगा। कुछ अर्थाभाव मन को परेशान कर सकता है। नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा।
वृश्चिक : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। मन कुछ असामान्यताओं का शिकार हो सकता है। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। धनु : काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। असीम प्रतिभाआें के बावजूद भी आपका हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: उपरोक्त स्वभाव को सुधारें।
मकर : आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। स्वाभिमानी स्वभाव लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा। घर में खुशहाली रहेगी। कुंभ : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। नियोजित प्रयास द्वारा कोई बड़ी सफलता अर्जित करेंगे। कार्यक्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता रहेगी।
मीन : स्वाभिमानी स्वभाव भौतिक जगत के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ रहेगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं।
| Tweet![]() |