Aaj Ka Rashifal 3 April: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन, 3 अप्रैल, 2024 का राशिफल
जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज बुधवार, 3 अप्रैल, 2024 का राशिफल (Today Horoscope 3 April, 2024 Ka Rashifal) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।
![]() |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:08, काशी-प्रात: 05:47, कानपुर-प्रात: 05:56, पटना-प्रात: 05:38, देहरादून-प्रात: 06:04, गोरखपुर-प्रात: 05:45, लखनऊ-प्रात: 05:54 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:40, काशी-सायं 06:15, कानपुर-सायं 06:26, पटना-सायं 06:07, देहरादून-सायं 06:38, गोरखपुर-सायं 06:14, लखनऊ-सायं 06:24 बजे।
दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 02.21, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 02.38, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 02.51, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 02.29, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 03:10, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 02.39, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 02.50 बजे।
दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-पूर्वा. 12.34, काशी-अप. 12:24, कानपुर-अप. 12:33, पटना-अप. 12:15, देहरादून-अप. 12:32, गोरखपुर-पूर्वा. 12:19, लखनऊ-अप. 12:29 बजे।
राहुकाल 12:00 बजे से 13:30 बजे।
राष्ट्रीय चैत्र 13, शक् संवत् 1945। चैत्र कृष्ण नवमी, संवत् 2080, सौर (मीन)चैत्र मास की 21, प्रविष्टें। रमजान 23, हिजरी 1445 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। चैत्र कृष्ण पक्ष नवमी सायं 18:29 बजे तक, तदन्तर दशमी तिथि शुरु।
उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रात्रि 21:47 बजे तक तदन्तर, श्रवण नक्षत्र शुरु। शिव योग अप. 16:09 बजे तक, तदन्तर सिद्ध योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मकर राशि में ही संचरण करेगा। भद्रा शुरु अर्धरात्रियोत्तर 05:22 बजे से।
मेष : कुछ कार्य क्षेत्र में व्यस्तता से मन मे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। नई दिशा में आपकी योजना आपकों ऊर्जावान बनाएगी पर लेन-देन में सावधानी बरतें। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें।
बृषभ : किसी संबंध में प्रगाढता नीजी संबंधों में कटुता पैदा कर सकती है। अच्छा होंगा कि परिजनो के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। व्यवसाय में समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।
मिथुन : कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी मन में सकारात्मक विचारों की उत्पत्ति होगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य में आप केन्द्रित हो सकतें है। रोजगार में लाभ मिलेगा। दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन करें।
कर्क : कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। शिक्षा में लापरवाही न बरतें। लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर कर रही है अत: इसे बदलें। किसी प्रणय संबंध को लेकर मन दुविधा में रहेगा।
सिंह : प्रयासरत् क्षेत्र में कोई असफलता मानसिक अवसाद जन्म दे सकती है। चापलूस तथा धूर्त या खराब प्रवृति के लोगों से दूर रहें। मन को खराब विचारों से दूर रखे। आवेश में कोई कार्य न करें। यात्रा में सावधानी बरतें।
कन्या : वर्तमान में कठिनाईयों से सामना करने का समय है। नवीन संबंधों में आकषर्ण बढ़ेगा। संबंधों में कोई मुद्दा कटुता ला सकता है तथा वाणी में संयम् रखते हुए हर बात को मधुरता पूर्वक प्रस्तुत करें।
तुला : कुछ नई कठिनाईयों का बोध हो सकता है। बिगड़े हुए संबंधों में सुधार के लिए अच्छे भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है। अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।
वृश्चिक : नये कायों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव। महत्वपूर्ण कायरे में लापरवाही न करें अन्यथा बाद में पश्चाना पड़ सकता है। सामाजिकता व पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में व्यस्तता रहेगी।
धनु : पुरानी बातों को सोचने से कोई फायदा नहीं है। संवेदनशीता पर नियन्तण्रकरें। तामसिक एवं खराब प्रवृति के लोगों से दूरी बनावें। विपरीतलिंग के आकषर्ण से अपयश और लान्छन के योग है।
मकर : कुछ असमान्य स्थितियां नकारात्मक चिन्ताओं को उत्पन्न करेंगी। परिवार में श्रेष्ठ जनों का सम्मान करें। सूझ-बूझ के साथ आप व्यय करें। भौतिकता आपको अपनी ओर आकषिर्त करेगी।
कुंभ : बेकार के कायरे में व्यस्तता से मन खिन्न होगा। मजाकिया व हसमुख स्वभाव दूसरों को आकषिर्त करेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति मन चिन्तित हो सकता है।
मीन : प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों से मन खिन्न होगा, परन्तु संबंधों के लाभ से समस्याओं का समाधान होगा। मन अध्यात्म की ओर झुकेगा। संबंधों में मर्यादा का ख्याल रखें। मन मे नकारात्मक चिन्ताएं परेशान करेंगी।
| Tweet![]() |