Aaj Ka Rashifal 29 February 2024: मेष से लेकर मीन तक, जानिए 29 फरवरी का राशिफल
जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 29 February Ka Rashifal) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।
![]() Aaj Ka Rashifal 29 February 2024 |
मेषः आज आपके कार्यक्षेत्र में सहकर्मी प्रसन्न रहेंगे। विवादों से दूर रहें। लाभ के योग हैं।
वृषभ: पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा। व्यर्थ के विवादों से आज आप दूर रहें तथा वाणी पर संयम रखें।
मिथुनः स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव आज आपके बने रहेंगे।
कर्कः सेहत से सम्बन्धित कुछ समस्या हो सकती है। पारिवारिक लोगों के साथ विवाद करने से बचें।
सिंहः कार्यक्षेत्र में स्थिति ठीकठाक बनी रहेगी कुछ नई उपलब्धियां भी प्राप्त कर सकते हैं।
कन्याः कार्यो से सम्बंधित यात्रा के योग रहेंगे। आज आपको अधिक दौड़ भाग करनी होगी। सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव रहेगा।
तुलाः व्यापारिक लोगों को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों से लाभ प्राप्त हो सकता है
वृश्चिक: नौकरी कर रहे जातकों को अधिकारियों से अच्छा लाभ मिल सकता है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
धनुः कार्यों में जीवन साथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। सेहत सम्बन्धी समस्या परेशान कर सकती है।
मकरः मन में नकारात्मक विचार आने से परेशानी उत्पन्न हो सकती है। कार्यो में मन माफिक सफलता न मिलने से दुखी होंगे।
कुंभ : आपका कोई बड़ा तकार्य आज पूरा होगा। सेहत ठीक रहेगी। दिन शुभ है।
मीनः व्यापारिक लोगों को लाभ प्राप्त हो सकता है। छात्र वर्ग को अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते हैं। दिन शुभ है।
| Tweet![]() |