Aaj Ka Rashifal 28 February 2024: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 28 फरवरी, 2024 का राशिफल
जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 28 February 2024) में आपको बताएंगे कि आज के दिन आपकी राशि आपके लिए क्या कह रही है। कुंभ राशिवालों के परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा।
![]() आज का राशिफल |
मेष : सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कोई छोटी बात भी परिवार में तनाव का कारण बन सकती है। महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता नये उत्साह का संचार करेगा।
बृषभ : भविष्य के प्रति निराशाजनक विचारों को मन पर हावी न होने दें। नये व्यावसायिक यात्राओं का योग है। हर घटना से आपको सीख लेने की जरूरत है। नये क्षेत्र में निवेश से पूर्व बुद्धिजीवियों से विचार-विमर्श करें।
मिथुन : सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतीत हो रही जीवन में उत्साह का अभाव। निकटस्थ संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छवि बनावें। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार है।
कर्क : वर्तमान कार्य से मन में असन्तुष्टी उत्पन्न होगी। आलस्य का त्याग करें। भविष्य के प्रति मन में चिन्ताएं उत्पन्न होंगी। किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्तव्यों का ठीक ढंग से निर्वहन् करें।
सिंह : किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। पारिवारिक दायित्वों की चिन्ता उत्पन्न होंगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें एव जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें।
कन्या : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। छोटी-छोटी पारिवारिक बातों बाहरी व्यक्तियों से न कहे। भावनाव से उद्वेलित मन संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिन्तित होगा।
तुला : पत्नी के साथ मधुरवणी का प्रयोग करें। वक्त के साथ समझौता कर चलने की चेष्ठा करें। अपने कार्य क्षेत्र को ही अपनी पूजा समझें और अपने को उसी में केन्द्रित करें।
वृश्चिक : ग्रहो की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं। अपने जीवन में सही लक्ष्य व सुदृढ़ता को सुनिश्चित करें तभी जीवन में सही प्रगति कर सकतें है।
धनु : विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति के ओर अग्रसर होंगे। किसी भी प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा। अपने साहस से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुखद अनुभूति करेंगे।
मकर : सफलताएं आन्तरिक क्षमताओं का एहशास कराएंगी। सन्तत्ति एवं सन्तानोत्पत्ति के लिए प्रयास सार्थक होंगे। बुद्धिमत्ता व परिश्रम का मिला-जुला संजोग का भरपूर लाभ उठाएंगे।
कुंभ : परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। शासन-सत्ता में व्यस्तता बढ़ेगी। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिन्तित होगा। सामाजिक सक्रीयता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मीन : भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय की अपेक्षित है। महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असन्तुष्टी पैदा करेगी। तामसिक विचारों को मन से दूर रखें। विपरीतलिंगी संबंधों में आकषर्ण बढ़ेगा।
| Tweet![]() |